Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मामले की गंभीरता को देखते हुए कैमूर पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ल भी घटनास्थल पर पहुंचे तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। स्थानीय लोगों से पूछताछ के दौरान पता चला कि मृतक की चचेरी बहन की शादी बघिनी गांव में हुई है, जिसके कारण उसका गांव में अक्सर आना-जाना होता था। सूचना मिलने पर मृतक के पिता शिव कुमार राम भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शशि कुमार भभुआ में रहकर पढ़ाई करता था और 9 जून से लापता था।
परिजनों के अनुसार परिवार के एक रिश्तेदार की बेटी से शादी को लेकर दबाव बनाया जा रहा था। आरोप है कि उसी युवती के बुलावे पर शशि कुमार 9 जून को भभुआ से निकला था। इसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया और उससे कोई संपर्क नहीं हो सका। गुरुवार को बघिनी गांव के समीप नहर किनारे झाड़ियों से शव मिलने की सूचना मिली। परिजनों ने आशंका जताई है कि युवक की हत्या कर शव को सुनसान स्थान पर फेंक दिया गया। एसडीपीओ गोपाल कृष्णा ने बताया कि घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और मामले के शीघ्र खुलासे का प्रयास किया जा रहा है।