Homeमोहनियानहर किनारे झाड़ियों में मिला लापता छात्र का शव, प्रेम संबंध के...

नहर किनारे झाड़ियों में मिला लापता छात्र का शव, प्रेम संबंध के एंगल पर जांच तेज 9 जून से था गायब, घटनास्थल पर पहुंचे एसपी

कैमूर में लापता छात्र का शव बरामद, बघिनी गांव में नहर किनारे मिली लाश, हत्या की आशंका

Bihar: कैमूर जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र अंतर्गत बघिनी गांव के दक्षिण स्थित दुर्गावती मुख्य नहर के पास झाड़ियों से गुरुवार को एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के नउवां झोंटी गांव निवासी शिव कुमार राम के 22 वर्षीय पुत्र शशि कुमार के रूप में की गई है। शव मिलने की सूचना पर मोहनियां एसडीपीओ गोपाल कृष्णा, सर्किल इंस्पेक्टर सुनील कुमार निर्झर, थानाध्यक्ष आलोक कुमार, डीआईयू प्रभारी अवधेश कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की बारीकी से जांच शुरू की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

मामले की गंभीरता को देखते हुए कैमूर पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ल भी घटनास्थल पर पहुंचे तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। स्थानीय लोगों से पूछताछ के दौरान पता चला कि मृतक की चचेरी बहन की शादी बघिनी गांव में हुई है, जिसके कारण उसका गांव में अक्सर आना-जाना होता था। सूचना मिलने पर मृतक के पिता शिव कुमार राम भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शशि कुमार भभुआ में रहकर पढ़ाई करता था और 9 जून से लापता था।

परिजनों के अनुसार परिवार के एक रिश्तेदार की बेटी से शादी को लेकर दबाव बनाया जा रहा था। आरोप है कि उसी युवती के बुलावे पर शशि कुमार 9 जून को भभुआ से निकला था। इसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया और उससे कोई संपर्क नहीं हो सका। गुरुवार को बघिनी गांव के समीप नहर किनारे झाड़ियों से शव मिलने की सूचना मिली। परिजनों ने आशंका जताई है कि युवक की हत्या कर शव को सुनसान स्थान पर फेंक दिया गया। एसडीपीओ गोपाल कृष्णा ने बताया कि घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और मामले के शीघ्र खुलासे का प्रयास किया जा रहा है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments