Home कुदरा NH-19 पर बड़ा हादसा टला: बेकाबू बालू लदा ट्रक घर में घुसा,...

NH-19 पर बड़ा हादसा टला: बेकाबू बालू लदा ट्रक घर में घुसा, चाय दुकान पर बैठे लोग सुरक्षित

NH-19 पर बड़ा हादसा टला: बेकाबू बालू लदा ट्रक मकान में घुसा, महिला घायल

Bihar:  कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पछाहगंज के पास तेज गति से जा रहा बालू लदा ट्राली ट्रक अचानक नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे स्थित एक मकान में जा घुसा। हादसे में एक महिला घायल हो गई, जबकि आसपास मौजूद कई लोग संयोगवश सुरक्षित बच गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक पचपोखरी गांव निवासी विजय सिंह के मकान में घुस गया, जिससे मकान के एक हिस्से को नुकसान पहुंचा। वहीं मकान के सामने खड़े कुछ वाहन भी ट्रक की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के समय मकान के समीप स्थित चाय की दुकान पर कई लोग बैठे हुए थे। ट्रक को अपनी ओर आता देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई और सभी ने भागकर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कुछ सेकंड की भी देरी होती तो बड़ा जनहानि वाला हादसा हो सकता था।

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार से दौड़ रहे भारी वाहनों, विशेषकर बालू लदे ट्रकों पर नाराजगी जताई। लोगों का आरोप है कि ओवरस्पीडिंग के कारण क्षेत्र में लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन इस पर प्रभावी नियंत्रण नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से हाईवे पर गति सीमा का सख्ती से पालन कराने, नियमित जांच अभियान चलाने तथा भारी वाहनों की रफ्तार पर अंकुश लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

 

 

Exit mobile version