Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खरिगांवा चौक पर शुक्रवार एक युवक को पुलिस के द्वारा नशे में गाली गलौज और हंगामा करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है, जांच के दौरान उक्त युवक के जेब से 3 पैकेट देसी शराब भी बरामद किया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चैनपुर थाना
इससे जुड़ी जानकारी देते हुए चैनपुर थानाध्यक्ष उदय भानु सिंह के द्वारा बताया गया कि पुलिस गश्ती के दौरान खरिगांवा चौक की तरफ से गुजर रही थी गश्ती दल के द्वारा एक युवक को खरिगांवा चौक के पास लोगों के साथ गाली गलौज करते हुए पाया गया। मौके पर पुलिस पहुंची तो उक्त युवक भागने लगा।
- गया में बड़ी पुलिस कार्रवाई: 45 लाख की ज्वेलरी डकैती का खुलासा, मुठभेड़ में दो बदमाश दबोचे, लूटा गया सोना बरामद
- गया में बारात के दौरान दर्दनाक हादसा: डीजे वाहन की टक्कर से मासूम की मौत, तीन घायल
पुलिस के द्वारा पकड़कर पूछताछ किया जाने लगा तो उसने अपना नाम संजय राय पिता किशुन राय ग्राम किलाधानापुर, थाना सैयदराजा, जिला चंदौली, उत्तर प्रदेश का निवासी बताया जिसके मुंह से काफी तेज शराब की गंध आ रही थी।
- मेडिकल जांच के दौरान पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी समेत फरार हुआ आरोपी
- ट्रांसफार्मर के पास घास काटना पड़ा भारी, करंट लगने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत
तलाशी लेने के क्रम में उसके द्वारा ब्लू रंग के पहने जींस पैंट से एक पैकेट से दो पीस एवं एक पैकेट से एक पीस कूल 3 पीस देशी लेमन ब्लू देसी शराब बरामद किया गया जिसे चैनपुर थाना लाने के उपरांत मेडिकल जांच करवा कर प्राथमिकी दर्ज करते हुए भभुआ न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
- बिहार कैबिनेट के 30 फैसले: युवाओं की ट्रेनिंग से सौर ऊर्जा और हरित हाइड्रोजन तक बड़े निर्णय
- ‘जहां विपक्ष जीता, वहां चुनाव आयोग पर सवाल क्यों नहीं?’ चिराग पासवान ने साधा निशाना