Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लगातार चल रही छापेमारी के क्रम में चैनपुर पुलिस के द्वारा हत्या के मामले में नामजद दो और आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है, गिरफ्तार लोगों में ग्राम साहेबाहे के ही निवासी ऋषि बिंद एवं बंसी बिंद दोनों के पिता थानेदार बिंद का नाम शामिल है।
आपको बता दें कि धनतेरस की रात ग्राम साहेबाहे के निवासी रामचंद्र बिंद जोकि दुर्गावती स्थित एक ईंट के भठ्ठे पर मेठ के रूप में कार्य करते थे, उनके द्वारा गांव से ईट भठ्ठे पर कार्य के लिए लगाए गए मजदूरों की मजदूरी देने को मालिक से 50 पर लेकर वापस गांव पर अपनी पत्नी गुलाबी देवी के साथ आया गया था, ताकि दूसरे दिन पैसों का वितरण किया जा सके, गांव पर वापस आने के दौरान गांव के ही 4 लोग बंसी बिंद, ऋषि बिंद एवं लीलावती देवी और राधिका देवी उक्त चार लोगों के द्वारा पीट-पीटकर वृद्ध रामचंद्र बिंद की हत्या कर दी गईं हैं
- मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 20 से अधिक घायल, 6 की हालत गंभीर, NH-219 निर्माण के दौरान सड़क पर फैली कीचड़ बनी हादसे की वजह
- तालाब में डूबे दो मासूम भाई, एक साथ बुझ गए घर के दो चिराग; ढेढुआ गांव में पसरा मातम
ऐसा आरोप मृतक की पत्नी गुलाबी देवी के द्वारा लगाते हुए चैनपुर थाने में चार लोगों के विरुद्ध नामजद एवं कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी, पूरा मामला लड़का एवं लड़की को लेकर था जिसमें दोनों परिवारों से विवाद चल रहा था, उसी को लेकर इस घटना को लोगों ने अंजाम दिया था।
- गांवों में अब मनमानी नहीं चलेगी, विज्ञापन से लेकर भवन निर्माण तक पंचायतों की होगी सीधी निगरानी
- सोनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा हरिहरनाथ के दरबार में टेका माथा; बिहार की खुशहाली की कामना
इससे जुड़ी जानकारी देते हुए चैनपुर थानाध्यक्ष उदय भानु सिंह के द्वारा बताया गया कि वृद्ध की हत्या के मामले में नामजद चार आरोपियों में से एक लीलावती देवी को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है, दो अन्य नामजद ऋषि बिंद एवं बंसी बिंद दोनों के पिता थानेदार बिंद को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे मेडिकल जांच के उपरांत भभुआ न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, एक अन्य आरोपी राधिका देवी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के द्वारा छापेमारी की जा रही है जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर दिया जाएगा।
- गया में बड़ी पुलिस कार्रवाई: 45 लाख की ज्वेलरी डकैती का खुलासा, मुठभेड़ में दो बदमाश दबोचे, लूटा गया सोना बरामद
- गया में बारात के दौरान दर्दनाक हादसा: डीजे वाहन की टक्कर से मासूम की मौत, तीन घायल