Homeकुदरादो ट्रको की टक्कर चालक गंभीर रूप से घायल, रेफर

दो ट्रको की टक्कर चालक गंभीर रूप से घायल, रेफर

Bihar: कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे जीटी रोड पर शनिवार की रात दो ट्रकों की टक्कर में एक चालक के गंभीर रूप से घायल हो जाने का मामला सामने आया है। घायल चालक की पहचान हरि कुमार के रूप में की गई है जो रोहतास जिला के दरिहट थानाक्षेत्र के खरहना गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कुदरा थाना
कुदरा थाना

घायल चालक को एनएचएआई की हाईवे पेट्रोलिंग टीम के द्वारा कुदरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हाईवे पेट्रोलिंग टीम के आलोक सिंह व कामेश्वर राम के द्वारा बताया गया कि मोहनियां की तरफ से सासाराम की ओर जा रहे ट्रक ने डाकबंगला के समीप अपने आगे जा रहे ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिछले ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और केबिन में फंसकर उसका चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। चालक को हाईवे पेट्रोलिंग टीम के द्वारा काफी मशक्कत से केबिन से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना की वजह से हाईवे पर आवागमन बाधित हो गया था। क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सुरक्षित जगह पर हटाकर आवागमन सुचारू कराया गया।

NS News

एनएच-19 पर हार्वेस्टर से भिड़ा गिट्टी लदा हाइवा, केबिन में फंसा चालक; रेस्क्यू कर निकाला गया बाहर

NS News

कुदरा रेलवे स्टेशन के पास गांजे की बड़ी खेप बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार; पुलिस खंगाल रही सप्लाई नेटवर्क

NS News

छठ अर्घ्य के लिए जा रहे शिक्षक की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, गंभीर रूप से घायल

प्रेसवार्ता में जानकारी देते एसडीपीओ,व गिरफ्तार अपराधी

सकरी गृहभेदन कांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार; लाइसेंसी पिस्टल और बाइक बरामद

NS News

हेरोइन के काले कारोबार पर कैमूर पुलिस का बड़ा प्रहार, घर से 35 लाख की खेप और 19.48 लाख नकद बरामद, महिला समेत 3 गिरफ्तार

NS News

डेढ़ घंटे तक घर खंगालते रहे तीन नकाबपोश चोर, लाइसेंसी पिस्टल और 54 कारतूस लेकर फरार

NS News

रोहतास से कसेर गांव जा रहे थे दोनों युवक, अनियंत्रित बाइक पलटने से हुआ हादसा; कुदरा सीएचसी में चल रहा इलाज

NS news

दुर्गापूजा पंडाल के पास खेल रही मासूम की तालाब में डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार आरोपित

कुदरा में मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 10.17 ग्राम हेरोइन जैसे पदार्थ के साथ दो युवक गिरफ्तार

NS News

कुदरा में खड़े ट्रक से भिड़ा मार्बल लदा वाहन, चालक की दर्दनाक मौत

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments