Homeकुदरादो ट्रको की टक्कर चालक गंभीर रूप से घायल, रेफर

दो ट्रको की टक्कर चालक गंभीर रूप से घायल, रेफर

Bihar: कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे जीटी रोड पर शनिवार की रात दो ट्रकों की टक्कर में एक चालक के गंभीर रूप से घायल हो जाने का मामला सामने आया है। घायल चालक की पहचान हरि कुमार के रूप में की गई है जो रोहतास जिला के दरिहट थानाक्षेत्र के खरहना गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कुदरा थाना
कुदरा थाना

घायल चालक को एनएचएआई की हाईवे पेट्रोलिंग टीम के द्वारा कुदरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हाईवे पेट्रोलिंग टीम के आलोक सिंह व कामेश्वर राम के द्वारा बताया गया कि मोहनियां की तरफ से सासाराम की ओर जा रहे ट्रक ने डाकबंगला के समीप अपने आगे जा रहे ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिछले ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और केबिन में फंसकर उसका चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। चालक को हाईवे पेट्रोलिंग टीम के द्वारा काफी मशक्कत से केबिन से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना की वजह से हाईवे पर आवागमन बाधित हो गया था। क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सुरक्षित जगह पर हटाकर आवागमन सुचारू कराया गया।

NS News

कैमूर में दो चेन स्नैचिंग कांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, तीन आरोपित गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

महिला की मौत के बाद घटनास्थल पर जुटे लोग

कुदरा में ईंटों की दीवार बनी काल, महिला की दबकर मौत कुदरा में अचानक भरभराकर गिरी ईंटों की दीवार, मलबे में दबकर 60 वर्षीय महिला की मौत

गांव में शोकाकुल स्वजन व ग्रामीण

डूबे पुल पर मौत का सफर: नदी की तेज धार में बह गए दो किशोर, एक की गई जान

NS News

कुदरा में रेल कॉरिडोर की केबल चोरी का खुलासा, तीन युवक गिरफ्तार, ऑटो और चाकू जब्त

NS News

आधी रात पशुशाला में भड़की आग, गर्भवती गाय समेत कई मवेशी झुलसे; भूसा भी हुआ खाक

NS News

पुसौली में एनएच-19 पर भीषण टक्कर, चार वाहन भिड़े; ट्रक के केबिन में फंसा खलासी

NS News

कुदरा स्टेशन पर RPF की कार्रवाई, ट्रेन से चोरी हुआ दो लाख का सामान बरामद

पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपित

कुदरा में मोबाइल दुकान का शटर काटते ही पुलिस ने दबोचा, कटर मशीन के साथ युवक गिरफ्तार

चोरी की घटना की जांच करती पुलिस

रात का तांडव: शटर तोड़कर चार लाख की चांदी ले गए नकाबपोश

NS news

चिलबिली के सरकारी स्कूल परिसर में सांप के डंसने से चार वर्षीय बच्चे की मौत, बदहाली पर उठे सवाल

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments