Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
घायल चालक की पहचान औरंगाबाद जिले के एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कराहरा गांव निवासी शिवपूजन यादव के पुत्र सुदीप कुमार यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों वाहन उत्तर प्रदेश की ओर से सासाराम की दिशा में जा रहे थे। इसी दौरान कुदरा प्रखंड मुख्यालय के समीप एनएच-19 पर हार्वेस्टर और गिट्टी लदे हाइवा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाइवा का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया और चालक अंदर ही फंस गया।
10 मिनट तक केबिन में फंसा रहा चालक
दुर्घटना की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। चालक को केबिन में फंसा देख टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। करीब 10 मिनट की मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाल लिया गया। हाईवे पेट्रोलिंग टीम के आलोक सिंह ने बताया कि घायल चालक को एनएचएआई की एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरा पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया गया। हादसे के बाद कुछ देर तक घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हालांकि, समय रहते चालक को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचा दिया गया। घटना के बाद स्थानीय स्तर पर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को लेकर आवश्यक कार्रवाई की गई।



