Homeचैनपुरककड़ी कुंडी गांव में विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक के साथ...

ककड़ी कुंडी गांव में विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक के साथ मारपीट; चार लोगों पर प्राथमिकी

कैमूर के ककड़ी कुंडी में युवक से मारपीट, चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के ककड़ी कुंडी गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव और मारपीट का मामला सामने आया है। गांव में हुए विवाद के दौरान एक युवक के साथ कथित तौर पर चार लोगों ने मारपीट की। घटना में युवक को चोटें आई हैं। मामले को लेकर पीड़ित ने चैनपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित युवक की पहचान ककड़ी कुंडी गांव निवासी शिवमूरत राम के पुत्र अक्षय कुमार के रूप में हुई है। पुलिस को दिए गए आवेदन में अक्षय कुमार ने गांव के ही रोहित बहेलिया, तूफानी बहेलिया, अवधेश केवट और दिलीप कुमार को आरोपित किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

गाली देने से मना किया तो करने लगे मारपीट

आवेदन के अनुसार, अक्षय कुमार गांव में मौजूद था। इसी दौरान चारों आरोपित वहां पहुंचे और उसके साथ विवाद करते हुए गाली-गलौज करने लगे। जब अक्षय ने इसका विरोध किया और गाली देने से मना किया तो आरोप है कि चारों ने मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उसे चोटें आईं।

ग्रामीणों के हस्तक्षेप से मामला शांत

पीड़ित के मुताबिक, मारपीट के दौरान शोरगुल सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने बीच-बचाव कर उसे आरोपितों के चंगुल से बचाया। इसके बाद चारों आरोपित वहां से चले गए, लेकिन जाते समय दोबारा मारपीट करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments