Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
- पति से विवाद के बाद पत्नी ने बच्चों संग खाया जहर, सभी की मौत
- अधिवताओ ने एसडीएम कोर्ट में घुस एसडीएम से किया दुर्व्यवहार व बॉडीगार्ड को पीटा
जानकारी के अनुसार समस्तीपुर से यात्रियों को लेकर एक बस मुजफ्फरपुर जा रही थी इसी दौरान बस को दो बाइक पर सवार पांच की संख्या में अपराधियों ने ओवरटेक करके रोका उसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, गोली लगने के बाद चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जख्मी चालक की पहचान मोहम्मद आबिद के रूप में की गई है जो ताजपुर थाना इलाके के शाहपुर बघौनी गांव का रहने वाला है।
- रंगेहाथ रिश्वत लेते पकड़े गए एसआई: चाय दुकान पर निगरानी टीम ने मारा छापा
- तीन नाबालिग को तांत्रिक देने जा रहा था नरबलि मौके पर पहुंचे ग्रामीण तांत्रिक पकड़ाया
स्थानीय लोगों के द्वारा बस चालक को इलाज के लिए ताजपुर रेफरल अस्पताल ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है, घटना के संदर्भ में बस के संचालक सुनील राय ने बताया कि मुजफ्फरपुर के बस संचालकों द्वारा उन से रंगदारी मांगी जा रही थी नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी जा रही थी इसी रंगदारी की मांग के बाद इस घटना को अपराधियों द्वारा अंजाम दिया गया।
- मोहनिया में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा-हेरोइन और शराब के साथ चार गिरफ्तार
- मोहनियां में पशु तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, तीन पिकअप से 27 मवेशी बरामद; दो तस्कर गिरफ्तार
गोलीबारी की इस घटना से आक्रोशित बस चालकों ने NH-28 को जाम कर हंगामा किया, हंगामा कर रहे बस चालकों का कहना है कि दिनदहाड़े जिस तरह से अपराधियों के द्वारा गोलीबारी की इस घटना को अंजाम दिया गया है इससे बस चालकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है, हंगामा कर रहे चालकों ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है इस मामले में सूचना मिलते ही ताजपुर पुलिस घटनास्थल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
- सायरन और फर्जी पुलिस वर्दी का खेल, ज्वेलर्स को अगवा कर लूटे लाखों के गहने
- DPO पर लाखों की वसूली के आरोप, DM ने बैठाई हाई-लेवल जांच

