Homeसमस्तीपुरसराय रेलवे फाटक पर मिला संदिग्ध कैमरा, बिना अनुमति लगाए गए उपकरण...

सराय रेलवे फाटक पर मिला संदिग्ध कैमरा, बिना अनुमति लगाए गए उपकरण से रेलवे सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

सराय रेलवे फाटक पर संदिग्ध CCTV कैमरा बरामद, जांच में जुटी RPF

Bihar: समस्तीपुर रेल मंडल के सराय रेलवे स्टेशन स्थित समपार फाटक संख्या-43 पर बिना अनुमति लगाए गए एक संदिग्ध CCTV कैमरे की बरामदगी के बाद रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। मामले की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) सक्रिय हो गया तथा पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

जानकारी के अनुसार, 7 मई 2026 की दोपहर करीब 2 बजे फाटक संख्या-43 SPL पर ड्यूटी कर रहे गेटमैन संतोष कुमार ने स्टेशन प्रशासन को सूचना दी कि दो अज्ञात लोग पश्चिम दिशा में लगे हाइट गेज पोल पर एक कैमरा और सोलर प्लेट लगाकर वहां से चले गए हैं। सूचना मिलने के बाद स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने तुरंत इसकी जानकारी आरपीएफ को दी। मौके पर पहुंची टीम ने जांच के दौरान देखा कि पोल पर लगभग 10 फीट की ऊंचाई पर छोटा CCTV कैमरा और सोलर प्लेट लगाया गया था। प्रथम दृष्टया यह उपकरण संदिग्ध प्रतीत हुआ, जिसके बाद आरपीएफ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों से सत्यापन कराया।

जांच में यह स्पष्ट हुआ कि कैमरा लगाने की कोई आधिकारिक अनुमति रेलवे की ओर से नहीं दी गई थी। इसके बाद आरपीएफ ओपी भगवानपुर के उप निरीक्षक बिपिन कुमार की मौजूदगी में 8 मई की देर रात उपकरण को जब्त कर लिया गया। जब्त सामग्री में सोलर स्टैंड युक्त कैमरा, जियो कंपनी का सिम कार्ड, IMEI नंबर युक्त डिवाइस, 32 जीबी माइक्रो एसडी कार्ड और छोटा सोलर पैनल शामिल है। सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि कैमरा किस उद्देश्य से लगाया गया था और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। रेल एसपी वीणा कुमारी ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच जारी है। आसपास लगे अन्य कैमरों और तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है ताकि संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उचित कार्रवाई की जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments