Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

- थावे दुर्गा मंदिर में चोरी से मचा हड़कंप, 51 लाख के आभूषण ले भागे चोर
- हत्या मामले का पुलिस ने किया खुलासा, पति गिरफ्तार
केंद्र सरकार की तरफ से वित्तीय वर्ष 2021-22 में केंद्र प्रायोजित योजना, राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत बिहार के 116 पंचायत सरकार भवन के निर्माण के लिए 23 करोड़ 60 लाख राशि मिली है, इसमें 10 सेवा केंद्रों के निर्माण के लिए भी 4-4 लाख की दी गई राशि भी शामिल है।
- गैंगरेप केस में ऐतिहासिक फैसला: तीनों दोषियों को अंतिम सांस तक आजीवन कारावास, पीड़िता को 6 लाख मुआवजा
- थाना के सामने सिविल सर्जन के घर हथियारबंद बदमाशों की डकैती, बेहोशी का इंजेक्शन देकर तीन को किया अचेत
बिहार पंचायती राज विभाग के अनुसार यह राशि दूसरी किस्त के तौर पर राज्य को मिली है, इससे पहले स्वराज अभियान के तहत पहली किस्त में 103 पंचायत सरकार भवन और 240 सेवा केंद्र के निर्माण के लिए राशि उपलब्ध कराई गई थी, स्वराज अभियान के तहत बिहार के कुल 500 पंचायत सरकार भवन और 250 सेवा केंद्रों का निर्माण होना है।
- सीमांचल को केंद्र शासित प्रदेश बनाने के दावे पर सियासत, पप्पू यादव के बयान को केंद्र ने बताया भ्रामक
- यात्रियों को बड़ी राहत: रेलवे ने लॉन्च किया ‘रेल वन ऐप’, अब मोबाइल से ही बुक होंगे सभी टिकट
दरअसल बिहार के सभी 8401 पंचायतों में पंचायत सरकार भवन बनना है, ऐसे में पहले चरण में 1201 भवनों का निर्माण शुरू हुआ इसमें 1055 भवन पंचायतों को सौंप दिए गए हैं, पंचायत सरकार भवन बहुउद्देशीय दो मंजिला भवन होगा, इसमें पंचायतों के निर्वाचित प्रतिनिधि और पंचायत स्तर के कर्मियों के लिए जगह होगी, ग्राम कचहरी का न्यायालय कक्ष होगा, अभिलेखों के संरक्षण के लिए स्थान होगा, स्टोर रूम, पंचायत स्थाई समिति के सदस्यों को बैठने के लिए हॉल और आरटीपीएस सेंटर, भोजनालय और शौचालय बनना है।
- गोद में बदला गया शिशु, परिवार में हड़कंप; लड़का जन्मा, लेकिन सौंप दी गई लड़की
- फोटोग्राफर पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, गंभीर रूप से झुलसा युवक पीएमसीएच रेफर – महिला गिरफ्तार
इन दोनों के लिए पंचायती राज विभाग फर्नीचर और कंप्यूटर देगी, सरकार के आकलन के मुताबिक एक पंचायत भवन के निर्माण के लिए 1.44 करोड़ का प्रावधान है, ऐसे में जाहिर है कि राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत मिले 4 लाख से पंचायत सरकार भवन का निर्माण संभव नहीं है इसलिए पंचायती राज विभाग को इस मद में और राशि उपलब्ध करानी होगी।
- धर्म की विजय का प्रतीक: पूरे भारत में मनाए जाने वाली होलिका दहन, बिहार में यहां से शुरू हुई थी शुरुआत
- लंपी त्वचा रोग (Lumpy Skin Disease) — कारण, लक्षण और पारंपरिक उपचार

