Home चैनपुर दहेज में बाइक नहीं मिली तो विवाहिता को घर से निकाला, चैनपुर...

दहेज में बाइक नहीं मिली तो विवाहिता को घर से निकाला, चैनपुर थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी

कैमूर में दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट, बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर घर से निकाला

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के सोनाबो गांव में दहेज प्रताड़ना का एक मामला सामने आया है। आरोप है कि विवाहिता को दहेज में मोटरसाइकिल नहीं मिलने पर उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर चैनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पुलिस को दिए गए आवेदन में सोनाबो गांव निवासी पुनीता देवी ने बताया कि उनकी शादी जून 2023 में जगनारायण सिंह यादव के साथ हुई थी। विवाह के समय उनके पिता द्वारा करीब तीन लाख रुपये नकद, सोने की चेन तथा अन्य घरेलू सामान उपहार स्वरूप दिया गया था। पीड़िता के अनुसार विवाह के कुछ समय बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग मोटरसाइकिल की मांग करने लगे। बाइक नहीं देने पर लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था और कई बार घर से निकाल देने की धमकी भी दी गई।

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि 8 जून 2026 की रात करीब 10:30 बजे पति, जेठ बालेश्वर यादव, जोगिंदर यादव, सास कुंती देवी सहित अन्य परिजनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और घर से बाहर निकाल दिया। घटना के बाद उसने अपने मायके वालों को सूचना दी, जिसके बाद उसके भाई और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अपने साथ ले गए। पीड़िता का यह भी आरोप है कि बाद में ससुराल पक्ष की ओर से फोन कर कहा गया कि यदि उसे ससुराल में रहना है तो मोटरसाइकिल लेकर आए, अन्यथा वापस आने की जरूरत नहीं है। मामले को लेकर चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि विवाहिता के आवेदन के आधार पर दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Exit mobile version