Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पीड़िता अंजली कुमारी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उसका विवाह जून 2025 में हिंदू रीति-रिवाज के साथ मुकेश राम के साथ हुआ था। शादी के शुरुआती दिनों के बाद ही ससुराल पक्ष के लोग मोटरसाइकिल और अन्य दहेज सामग्री की मांग करने लगे।
विवाहिता के अनुसार, मांग पूरी नहीं होने पर पति, सास-ससुर, भसूर और जेठानी समेत परिवार के अन्य लोग लगातार प्रताड़ित करने लगे। इसको लेकर कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं आया।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि 2 मई 2026 की शाम करीब 5 बजे दहेज की मांग को लेकर सभी लोगों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। इतना ही नहीं, दोबारा घर लौटने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। किसी तरह वह अपने मायके सोंगर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों से बातचीत कर मामला सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बन सकी। अंततः पीड़िता ने थाने पहुंचकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में विजय प्रसाद ने बताया कि विवाहिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।