Home चैनपुर दहेज की मांग बनी जुल्म की वजह: ससुराल में विवाहिता के साथ...

दहेज की मांग बनी जुल्म की वजह: ससुराल में विवाहिता के साथ मारपीट, थाने में दर्ज हुआ मामला

कैमूर में दहेज प्रताड़ना: विवाहिता के साथ मारपीट, चैनपुर थाने में केस दर्ज

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के बिड्डी गांव से दहेज प्रताड़ना का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर मोटरसाइकिल की मांग को लेकर मारपीट और उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता ज्योति कुमारी, पिता जितेंद्र सिंह, ग्राम परमालपुर (थाना भगवानपुर) की निवासी हैं। उन्होंने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 5 जून 2022 को उनकी शादी हिंदू रीति-रिवाज से रमेश सिंह (पिता नारद सिंह कुशवाहा) के साथ हुई थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

आरोप है कि शादी के बाद ससुराल पहुंचते ही पति, ससुर और देवर द्वारा मोटरसाइकिल की मांग को लेकर उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा। बढ़ती प्रताड़ना से परेशान होकर ज्योति कुमारी कुछ समय के लिए अपने मायके लौट गई थीं। बताया गया कि 9 अप्रैल 2026 को पूर्व में हुई मारपीट के मामले में सुलह-समझौता हुआ, जिसके बाद वे दोबारा ससुराल गईं। लेकिन हालात नहीं बदले और फिर से दहेज की मांग को लेकर उनके साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न शुरू हो गया।

आखिरकार तंग आकर पीड़िता ने चैनपुर थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। मामले को लेकर चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर समाज में दहेज जैसी कुप्रथा की भयावह सच्चाई को उजागर कर दिया है, जिस पर रोक लगाने की आवश्यकता लगातार महसूस की जा रही है।

Exit mobile version