Home चैनपुर कैमूर में दिनदहाड़े चोरी से हड़कंप: दीवार तोड़ घर में घुसे चोर,...

कैमूर में दिनदहाड़े चोरी से हड़कंप: दीवार तोड़ घर में घुसे चोर, जेवर और नकदी लेकर फरार

कैमूर में दिनदहाड़े चोरी: चैनपुर के भदौरा गांव में दीवार तोड़ गहने और नकदी चोरी

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भदौरा गांव में भीषण गर्मी और दोपहर की सुनसान घड़ी का फायदा उठाकर चोरों ने एक घर को निशाना बना लिया। अज्ञात बदमाशों ने दीवार तोड़कर घर में प्रवेश किया और बक्से में रखे जेवरात व नगदी चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News
पीड़िता सुमन देवी ने चैनपुर थाने में दिए आवेदन में बताया कि दोपहर करीब 12 बजे वह घर में ताला लगाकर चैनपुर बाजार खरीदारी करने गई थीं। लगभग दो घंटे बाद जब वह वापस लौटीं तो कमरे की दीवार टूटी हुई मिली और अंदर रखा बक्सा खुला पड़ा था।
महिला के अनुसार, बक्से में रखे पांच थान जेवरात और करीब 20 हजार रुपये नगद गायब थे। घटना के बाद परिवार के लोगों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन चोरी गए सामान का कोई सुराग नहीं मिल सका।

पीड़िता ने आशंका जताई है कि अज्ञात चोरों ने सुनसान समय का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस संबंध में विजय प्रसाद ने बताया कि महिला के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और चोरी में शामिल बदमाशों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। दिनदहाड़े हुई इस चोरी की घटना से ग्रामीणों में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Exit mobile version