Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनोहर राम के रूप में हुई है। पुलिस ने मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
दरवाजे पर पहुंचकर मारपीट करने का आरोप पहले पक्ष के जितेंद्र कुमार राम ने आरोप लगाया कि गांव में किसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई थी। उसी विवाद को लेकर सुरेंद्र यादव, भोला यादव और शिवपूजन यादव समेत कई लोग लाठी-डंडा लेकर मोटरसाइकिल से उनके दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने हमला कर दिया। मारपीट में जितेंद्र कुमार राम का सिर फट गया और उनका बायां हाथ टूट गया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे रिश्तेदार आदित्य कुमार को भी पीटा गया। वहीं परिवार की महिला सदस्य बिंदा देवी भी बीच-बचाव के दौरान घायल हो गईं।
दूसरे पक्ष के शिवपूजन यादव ने बताया कि उनका भतीजा संदीप यादव ट्रैक्टर लेकर पहाड़ी की तरफ से लौट रहा था, तभी महेंद्र राम, मनोहर राम और जितेंद्र राम से विवाद हो गया। उनके अनुसार, झगड़े के दौरान ट्रैक्टर की चाबी कहीं गिर गई थी। शाम करीब पांच बजे वह अपने भतीजे के साथ चाबी खोजने पहुंचे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने घेरकर संदीप यादव के साथ मारपीट शुरू कर दी। बचाव करने पर शिवपूजन यादव भी घायल हो गए। मामले को लेकर विजय प्रसाद ने बताया कि दोनों पक्षों के लोगों का इलाज कराने के बाद उनके फर्द बयान लिए गए हैं। दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।