Homeरामपुरतीन दिन से गायब विवाहिता का मिला खौफनाक सच, जंगल में जलाया...

तीन दिन से गायब विवाहिता का मिला खौफनाक सच, जंगल में जलाया गया शव; उपप्रमुख समेत दो गिरफ्तार

कैमूर में लापता विवाहिता का शव जंगल में जलाया, उपप्रमुख समेत दो गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड अंतर्गत करमचट थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। मड़ैचा गांव की लापता विवाहिता पिंकी देवी के मामले में पुलिस जांच ने ऐसा खुलासा किया है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। पुलिस के अनुसार विवाहिता की मौत के बाद शव को अधौरा पहाड़ी के जंगल में ले जाकर जलाया गया, ताकि घटना के सबूत मिटाए जा सकें। इस मामले में रामपुर प्रखंड के उपप्रमुख सुनील यादव समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

जानकारी के मुताबिक पिंकी देवी, सर्वजीत यादव की पत्नी थी और पिछले 4 मई से लापता बताई जा रही थी। मृतका के पिता शिव प्रसाद यादव ने 5 मई को करमचट थाने में बेटी के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने तकनीकी जांच और पूछताछ शुरू की। जांच के दौरान जब पुलिस मड़ैचा गांव स्थित ससुराल पहुंची तो कई सदस्य घर छोड़कर फरार मिले, जिससे शक और गहरा गया। पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतका के भैंसुर सह उपप्रमुख सुनील यादव और देवर इंद्रजीत यादव उर्फ इंदल को हिरासत में लिया। शुरुआती पूछताछ में दोनों लगातार बयान बदलते रहे, लेकिन सख्ती के बाद घटना का खुलासा हो गया। पुलिस के अनुसार 4 मई को पिंकी देवी और परिवार की एक महिला के बीच विवाद हुआ था।

इसके बाद पिंकी देवी की मौत हो गई। घटना के बाद मामले को दबाने के लिए शव को अधौरा पहाड़ी के जंगल में ले जाकर जला दिया गया। गुरुवार को एफएसएल टीम, पुलिस अधिकारी और मृतका के परिजनों की मौजूदगी में जंगल से जले अवशेष, राख और अन्य नमूने बरामद किए गए। इन्हें डीएनए जांच के लिए भेजा गया है। मृतका के पिता ने इसे सुनियोजित हत्या बताते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments