Homeरामपुरसड़क हादसे ने छीनी 30 वर्षीय युवक की जिंदगी, गांव में शव...

सड़क हादसे ने छीनी 30 वर्षीय युवक की जिंदगी, गांव में शव पहुंचते ही मचा चित्कार

सूरत सड़क हादसे में कैमूर के युवक की मौत, शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

Bihar: कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड के करमचट थाना क्षेत्र के अमांव गांव में गुरुवार को उस वक्त मातम पसर गया, जब गुजरात के सूरत से एक प्रवासी मजदूर का शव एंबुलेंस से उसके पैतृक गांव पहुंचा। शव के पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण उसके दरवाजे पर पहुंच गए, जिससे पूरा माहौल गमगीन हो गया। मृतक की पहचान अमांव गांव निवासी बलि बैठा के करीब 30 वर्षीय पुत्र संजय कुमार बैठा के रूप में हुई है। संजय सूरत की एक कपड़ा निर्माण कंपनी में काम करता था और वहीं रहकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

मृतक के पिता बलि बैठा ने बताया कि सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे संजय अपने कमरे से पैदल कंपनी में ड्यूटी करने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में संजय की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद उसकी पहचान आईडी कार्ड के माध्यम से हुई। इसके बाद उसके रूम पार्टनर ने रात करीब सवा नौ बजे फोन कर परिवार के लोगों को दुर्घटना की जानकारी दी। स्थानीय पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई और पोस्टमार्टम के बाद शव को एंबुलेंस से अमाव गांव भेज दिया।

गुरुवार को जैसे ही एंबुलेंस गांव पहुंची और संजय का शव घर के दरवाजे पर उतारा गया, वहां मौजूद परिजनों की चीख-पुकार से माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। पत्नी कंचन देवी, मां, भाई और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। कई महिलाएं सदमे में बार-बार बेहोश हो जा रही थीं। गांव की महिलाएं उन्हें पानी डालकर संभालने का प्रयास कर रही थीं।मृतक के शव को देखकर वहां मौजूद ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं। परिजनों ने बताया कि संजय की शादी करीब तीन वर्ष पहले बक्सर जिले के धनसोई थाना क्षेत्र के ककरिया गांव निवासी परिवार में हुई थी। उसके परिवार में पत्नी कंचन देवी और एक वर्षीय बेटी अंजली कुमारी है। संजय की अचानक मौत के बाद मासूम अंजली के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया, संजय चार भाइयों और तीन बहनों में दूसरे स्थान पर था। बड़े भाई का नाम पप्पू बैठा, जबकि छोटे भाइयों में लल्लू बैठा और सुनील बैठा हैं। तीनों बहनों की शादी हो चुकी है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments