Homeचैनपुरकैमूर के स्कूल में बड़ा खेल उजागर, शिक्षिका पर दूसरे से पढ़ाने...

कैमूर के स्कूल में बड़ा खेल उजागर, शिक्षिका पर दूसरे से पढ़ाने का आरोप; शिक्षा विभाग ने मांगा जवाब

कैमूर में शिक्षिका पर दूसरे से पढ़ाने का आरोप, शिक्षा विभाग ने मांगा जवाब

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड स्थित कैमूर पहाड़ी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कम्हरिया में तैनात एक शिक्षिका पर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है। मामले को गंभीर मानते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अंशु कुमार ने विद्यालय की प्रधान शिक्षिका गुड़िया बिंद, पूर्व प्रधान शिक्षक कृष्ण सिंह यादव तथा शिक्षिका वंदना सिंह से स्पष्टीकरण मांगा है। सभी संबंधित शिक्षकों को दो दिनों के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

जानकारी के अनुसार शिक्षिका वंदना सिंह के खिलाफ चंद्रमा सिंह द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी। आवेदन में आरोप लगाया गया कि शिक्षिका नियमित रूप से विद्यालय नहीं आती हैं और उनके स्थान पर दूसरी महिला से पढ़ाई कराई जाती है। शिकायत मिलने के बाद 2 मई को विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित शिक्षिका विद्यालय में मौजूद मिलीं, लेकिन ग्रामीणों और बच्चों ने बताया कि वह अक्सर स्कूल से अनुपस्थित रहती हैं। जांच के दौरान कई और अनियमितताएं भी सामने आईं।

शिक्षा विभाग के अनुसार शिक्षिका द्वारा पाठ्य टीका उपलब्ध नहीं कराया गया, वहीं ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर भी उनकी उपस्थिति दर्ज नहीं मिली। शिकायत में यह भी कहा गया कि राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त और 26 जनवरी के अवसर पर भी शिक्षिका विद्यालय नहीं पहुंचती थीं।
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने अपने पत्र में कहा है कि यदि शिक्षिका नियमित रूप से विद्यालय जाती रही हैं तो उससे संबंधित साक्ष्य प्रस्तुत करें। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि यदि तय समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो संबंधित शिक्षकों के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को प्रतिवेदन भेजा जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments