Homeरोहतासरोहतास में चौंकाने वाली घटना: पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने निजी...

रोहतास में चौंकाने वाली घटना: पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने निजी अंग काटकर मंदिर में चढ़ाया

रोहतास में चौंकाने वाली घटना: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खुद को गंभीर रूप से घायल किया

Bihar: रोहतास जिले के कुसडिहरा गांव से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 25 वर्षीय युवक ने पत्नी से हुए विवाद के बाद तनाव में आकर मंदिर में पहुंचकर निजी अंग काट कर मंदिर में चढ़ा दिया। घटना गांव के एक शिव मंदिर की बताई जा रही है, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक घर में विवाद के बाद मंदिर पहुंचा और वहां युवक ने अपना निजी अंग काटकर मंदिर में चढ़ा दिया, जिसके बाद खुद की गर्दन भी काटने लगा, इसी दौरान आसपास के लोगों की नजर उस पर पड़ी युवक को किसी तरह रोका गया, जिसके बाद तुरंत परिजनों को सूचना दी गई।

आनन-फानन में युवक को सासाराम के सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक युवक को गहरी चोटें आई हैं और उसका इलाज जारी है। सासाराम के सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन ने बताया कि यह मामला मानसिक तनाव से जुड़ा प्रतीत होता है। ऐसे मामलों में मनोवैज्ञानिक कारण भी अहम भूमिका निभाते हैं। फिलहाल चिकित्सकों की टीम युवक को बेहतर इलाज देने में जुटी है। घटना के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि इस मामले में अब तक कोई आधिकारिक पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments