Homeबेगूसरायप्रशांत किशोर फ्रॉड हैं, विधानसभा में गंदगी फैलाएंगे' : बेगूसराय में गिरिराज...

प्रशांत किशोर फ्रॉड हैं, विधानसभा में गंदगी फैलाएंगे’ : बेगूसराय में गिरिराज सिंह का तीखा हमला

बांकीपुर उपचुनाव: गिरिराज सिंह का प्रशांत किशोर पर बड़ा हमला, कहा- 'फ्रॉड हैं'

Bihar:  बेगूसराय, बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल लगातार गर्म होता जा रहा है। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, नेताओं के बीच बयानबाजी भी तेज होती जा रही है। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पर तीखा हमला बोला और कई गंभीर आरोप लगाए। बेगूसराय के बछवाड़ा में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे गिरिराज सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि भाजपा किसी व्यक्ति से डरकर नहीं, बल्कि अपनी रणनीति के तहत चुनाव लड़ती है। उन्होंने कहा कि बांकीपुर सीट पर उम्मीदवार बदलने का फैसला भी पार्टी की चुनावी रणनीति का हिस्सा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पत्रकारों द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा ने प्रशांत किशोर के चुनाव मैदान में उतरने के कारण अपना उम्मीदवार बदला है, इस पर गिरिराज सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी व्यक्ति नहीं, बल्कि चुनावी संगठन और चुनाव चिन्ह के आधार पर लड़ती है। उन्होंने कहा कि यदि एक उम्मीदवार ने चुनाव लड़ने से इनकार किया तो पार्टी ने दूसरे प्रत्याशी को मैदान में उतार दिया।
गिरिराज सिंह ने दावा किया कि प्रशांत किशोर पहले बड़े-बड़े दावे करते थे, लेकिन उनके अधिकांश उम्मीदवार चुनाव में अपनी जमानत तक नहीं बचा सके। उन्होंने कहा कि इस बार जन सुराज को उम्मीदवार नहीं मिला, इसलिए प्रशांत किशोर खुद चुनाव मैदान में उतर गए।

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि उन्हें विश्वास है कि बांकीपुर की जनता भाजपा के विकास कार्यों पर भरोसा करेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क, नाली-गली, पार्क, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुआ है और जनता इसे अच्छी तरह जानती है। प्रशांत किशोर पर हमला जारी रखते हुए गिरिराज सिंह ने उन्हें “फ्रॉड” बताते हुए आरोप लगाया कि पिछली बार उम्मीदवार बनाने के नाम पर पैसे लिए गए थे। उन्होंने कहा कि “भगवान न करें कि प्रशांत किशोर चुनाव जीतें। यदि वे विधानसभा पहुंचेंगे तो केवल सरकार की आलोचना करेंगे और माहौल खराब करेंगे।” उन्होंने यह भी कहा कि जनता विकास के आधार पर फैसला करती है और भाजपा को किसी के प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं है। गिरिराज सिंह ने दावा किया कि बिहार की जनता विकास चाहती है और उसी आधार पर अपना जनादेश देगी। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा और जन सुराज के बीच जुबानी जंग लगातार तेज होती जा रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में चुनावी माहौल और अधिक गरमाने के आसार हैं।

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments