Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार जिले के फेसर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में 25 साल की युवती बीते 18 नवंबर को अपनी जेठानी और ननद के साथ साथ बघोई से ट्रेन पर सवार होकर रफीगंज मार्केट गई थी, मार्केट से लौटते समय उसकी ननद रफीगंज स्टेशन पर ही छूट गई थी, तब वह अपनी जेठानी के साथ जाखिम स्टेशन पर उतर गई, युवती स्टेशन पर उतरकर जेठानी को छोड़कर कहा की ननंद को लाने जा रही है इसके बाद धनबाद इंटरसिटी ट्रेन से वह रफीगंज जा रही थी।
- पारिवारिक कलह को लेकर पुत्र ने की पिता की हत्या
- सोना लूट कांड का खुलासा, थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित
ट्रेन में कुछ मनचले भी सवार थे ऐसे में युवती को अकेला पाकर जाखिम और देव रोड स्टेशन के बीच ट्रेन की चेन को खींचकर उन लोगों ने रोक दिया जिसके बाद युवती को उतार कर जबरदस्ती अपने साथ ले गए और रेप की घटना को अंजाम दिया। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है की 25 साल की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर दी गई है, जिसके बाद सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया है, पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतका जीविका मित्र के पद पर काम करती थी।
- मामूली विवाद बना हिंसा का कारण: घर में घुसकर हमला, महिला से छिनी चेन; 5 लोगों पर केस
- कैमूर में दर्दनाक सड़क हादसा: डंफर से टकराई बाइक, एक युवक की मौत, दो की स्थिति गंभीर
वही घर नहीं लौटने से परिजनों को काफी चिंता हुई, जिसके बाद परिजनों ने महिला के लापता होने की सूचना थाना पुलिस को दी, इसी बीच शुक्रवार की शाम रफीगंज थाना क्षेत्र से उसका शव बरामद किया गया, रात होने की वजह से मृतका का पोस्टमार्टम नहीं कर जा सका हालांकि शनिवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम करने पहुंची, पुलिस को भारी संख्या में ग्रामीणों और परिजनों के आक्रोश का सामना करना पड़ा।
- बच्चे का अपहरण कर हत्या मामले में पुलिस ने 3 को किया गिरफ्तार
- 8 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले दो आरोपितों को मृत्युदंड