Home चैनपुर घर से निकली किशोरी हुई लापता, जाँच में जुटी पुलिस

घर से निकली किशोरी हुई लापता, जाँच में जुटी पुलिस

उनकी पुत्री को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर कहीं ले जाया गया है।

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से खबर सामने आ रहा है, जंहा सुबह घर से निकली एक 16 वर्षीय किशोरी शाम तक घर नहीं लौटी। जिसके बाद किशोरी के नहीं लौटने पर परिजन उसकी खोजबीन में जुट गए। किन्तु काफी खोजबीन के बावजूद जब उसका पता नहीं चला तो किशोरी के पिता के द्वारा चैनपुर थाने पहुंच आवेदन देते हुए पुलिस से पुत्री की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

वही थाने में दिए गए आवेदन में किशोरी के पिता ने बताया है की उनकी पुत्री भोर में करीब 4:00 बजे ही घर से निकली थी, किन्तु शाम तक घर नहीं लौटी। जिसके बाद उनके द्वारा काफी खोजबीन की गई। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। साथ ही बताया की उनकी पुत्री को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर कहीं ले जाया गया है। वही इस सम्बन्ध में जानकारी लेने पर चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए किशोरी को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।

 

Exit mobile version