Home भागलपुर जदयू विधायक के बयान पर कांग्रेस विधायक ने किया पलटवार

जदयू विधायक के बयान पर कांग्रेस विधायक ने किया पलटवार

Bihar: भागलपुर जिले के नवगछिया के रंगरा में रविवार को हुए भारी बवाल मामले में जदयू विधायक गोपाल मंडल ने जातपात की बात की थी। उन्होंने ब्राह्मण और मण्डल की बात की थी। अब जदयू विधायक गोपाल मंडल के बयान पर कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने हमला बोलते हुए कहा है की घटना को लेकर इसे जाति का रंग देना बिल्कुल गलत है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

मैंने भी सुना है की नवगछिया में एक महिला दूध लेकर कहीं जाती है और फिर उसके बाद लापता हो जाती है। फिर उस महिला की हत्या हो जाती है। पुलिस को इसकी कड़ी से कड़ी जांच करनी चाहिए, और जो सत्य है उसको जनता के सामने लाना चाहिए। गोपाल मंडल जी जो बात कह रहे हैं ब्राह्मण गंगौता ऐसी कोई बात नहीं है, हम आग्रह करेंगे विधायक से भी और सरकार से भी की जात-पात से ऊपर उठिए और जो इसमें मुख्य दोषी है उसपर कड़ी कार्रवाई कीजिए। साथ की कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा  ने नवगछिया एसपी पर अभद्र टिप्पणी करने पर कहा कि बिना जांच के टिप्पणी कैसे कर सकते हैं। गोपाल मंडल ने कह दिया कि सरकार ही भ्रष्ट है, आप जिस पार्टी में है वही भ्रष्ट है ऐसा कैसे बोल सकते हैं, बिना जांच के किसी पर इल्जाम लगाना उचित नहीं है। इससे काम बाधित होता है।

आधी रात धधक उठा घर, पिता और भांजी की मौत; 16 वर्षीय किशोरी गंभीर

औरंगाबाद में सीएसपी संचालक पर अपराधियों का हमला, जांघ में गोली मारकर तीन लाख रुपये लूटे

रील बनाने नदी में उतरे तीन युवक, तेज बहाव में बह गए दो; एक को ग्रामीणों ने बचाया

मां ने दो मासूम बेटियों के साथ पानी भरे गहरे गड्ढे में लगाई छलांग, तीनों की मौत पति से हुआ था विवाद

अवैध हथियार नेटवर्क का खुलासा, 4 गिरफ्तार 2 कार्बाइन समेत 8 हथियार 159 कारतूस बरामद औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर व भोजपुर में सप्लाई

सौतेली मां से विवाद बना मौत की वजह, पिता ने 13 वर्षीय बेटे को पीट-पीटकर मार डाला

चार साल बाद मिला मासूम शिवम, बट सावित्री पूजा के दिन हुआ था गायब

जीटी रोड पर ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़: 96 किलो डोडा के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार, होटल बना था ठिकाना

शादी समारोह में दर्दनाक हादसा: जयमाला के दौरान गिरी छत, दो लोगों की मौत, कई घायल

सोन नद पार कर रही नाव पलटी 6 महिलाएं लापता, 1 का शव बरामद

 

 

Exit mobile version