Home मोहनिया ग्रामीणों ने मवेशी चोर को रंगे हाथ पकड़ पुलिस को सौंपा

ग्रामीणों ने मवेशी चोर को रंगे हाथ पकड़ पुलिस को सौंपा

Bihar: कैमूर जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरिया गांव में मंगलवार की भोर में ग्रामीणों के द्वारा रंगे हाथ मवेशी चुराकर भाग रहे एक चोर को पकड़ा गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद मोहनियां पुलिस को सौंप दिया। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर पुलिस थाना लायी। गिरफ्तार युवक की पहचान सरोज पाल पिता शिवपूजन पाल ग्राम व थाना चेनारी, जिला रोहतास के रूप में की गई है। जिसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनियां पहुंचाया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज को सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया गया है। जहां इलाज जारी है। देवरिया ग्राम निवासी श्री राम ने मोहनियां थाना में इससे संबंधित आवेदन दिया है। जिसमें लिखा है कि मंगलवार की  भोर में उनके घर में दो चोर चोरी की नीयत से घुस गए। जहां गाय बंधी थी। उसे खोलकर भागने लगे। तभी खट खट की आवाज सुनकर उनकी नींद खुल गयी। देखा की दो चोर गाय लेकर भाग रहे हैं। उनके शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़े। गाय लेकर भाग रहे एक चोर सरोज पाल को पकड़ लिया।      

42 घंटे की तलाश के बाद करमचट डैम से बरामद हुआ 14 वर्षीय रोहित का शव, रक्षाबंधन की खुशी मातम में बदली

सड़क हादसे ने छीनी 30 वर्षीय युवक की जिंदगी, गांव में शव पहुंचते ही मचा चित्कार

छलका पुल बना हादसे का कारण, तेज बहाव में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत

पिता बनने की खुशी में ससुराल पहुंचा युवक, ताल ने छीन ली जिंदगी

शादी के तीन माह बाद लापता हुई नवविवाहिता, पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप; पति, सास व देवर पर केस

कैमूर में दर्दनाक हादसा: शौच के लिए निकली 25 वर्षीय महिला तालाब में डूबी, तलाश के दौरान मिला शव

नहर में नहाने को लेकर बच्चों की कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, दो गांवों में बवाल; 18 घायल, 16 आरोपी गिरफ्तार

गायब हुए बाट को लेकर शुरू हुआ विवाद, सब्जी विक्रेता पर बलम से हमला; आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

ऋण नहीं चुकाने वाले पांच किसानों पर सख्ती, बैंक ने शुरू कराई कुर्की-नीलामी की कार्रवाई

झाड़फूंक के भरोसे गई बुजुर्ग की जान, सांप काटने के बाद अस्पताल पहुंचने में हुई देरी

वही एक चोर भागने में सफल रहा। ग्रामीणों की पिटाई से सरोज पाल घायल हो गया। वहीं घायल आरोपित ने भी मोहनियां थाना पुलिस के समक्ष बयान दिया है कि वह देवरिया गांव में मवेशी चुराने गया था। घटना को अंजाम देकर लौटते समय ग्रामीणों ने पकड़कर उसकी बेरहमी से पिटाई कर अधमरा कर दिया। सूचना पर मोहनियां पुलिस पहुंची। तब उसकी जान बची। इस संबंध में पूछे जाने पर मोहनियां के थानाध्यक्ष प्रियेश प्रियदर्शी ने बताया कि देवरिया निवासी श्री राम के आवेदन और सरोज पाल के फर्द बयान पर मामला दर्ज किया गया है। जिसके आलोक में विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। 

42 घंटे की तलाश के बाद करमचट डैम से बरामद हुआ 14 वर्षीय रोहित का शव, रक्षाबंधन की खुशी मातम में बदली

सड़क हादसे ने छीनी 30 वर्षीय युवक की जिंदगी, गांव में शव पहुंचते ही मचा चित्कार

छलका पुल बना हादसे का कारण, तेज बहाव में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत

पिता बनने की खुशी में ससुराल पहुंचा युवक, ताल ने छीन ली जिंदगी

शादी के तीन माह बाद लापता हुई नवविवाहिता, पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप; पति, सास व देवर पर केस

कैमूर में दर्दनाक हादसा: शौच के लिए निकली 25 वर्षीय महिला तालाब में डूबी, तलाश के दौरान मिला शव

नहर में नहाने को लेकर बच्चों की कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, दो गांवों में बवाल; 18 घायल, 16 आरोपी गिरफ्तार

गायब हुए बाट को लेकर शुरू हुआ विवाद, सब्जी विक्रेता पर बलम से हमला; आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

ऋण नहीं चुकाने वाले पांच किसानों पर सख्ती, बैंक ने शुरू कराई कुर्की-नीलामी की कार्रवाई

झाड़फूंक के भरोसे गई बुजुर्ग की जान, सांप काटने के बाद अस्पताल पहुंचने में हुई देरी

Exit mobile version