Homeमोहनियाग्रामीणों ने मवेशी चोर को रंगे हाथ पकड़ पुलिस को सौंपा

ग्रामीणों ने मवेशी चोर को रंगे हाथ पकड़ पुलिस को सौंपा

Bihar: कैमूर जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरिया गांव में मंगलवार की भोर में ग्रामीणों के द्वारा रंगे हाथ मवेशी चुराकर भाग रहे एक चोर को पकड़ा गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद मोहनियां पुलिस को सौंप दिया। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर पुलिस थाना लायी। गिरफ्तार युवक की पहचान सरोज पाल पिता शिवपूजन पाल ग्राम व थाना चेनारी, जिला रोहतास के रूप में की गई है। जिसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनियां पहुंचाया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज को सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया गया है। जहां इलाज जारी है। देवरिया ग्राम निवासी श्री राम ने मोहनियां थाना में इससे संबंधित आवेदन दिया है। जिसमें लिखा है कि मंगलवार की  भोर में उनके घर में दो चोर चोरी की नीयत से घुस गए। जहां गाय बंधी थी। उसे खोलकर भागने लगे। तभी खट खट की आवाज सुनकर उनकी नींद खुल गयी। देखा की दो चोर गाय लेकर भाग रहे हैं। उनके शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़े। गाय लेकर भाग रहे एक चोर सरोज पाल को पकड़ लिया।      

NS News

सबार गांव में बंद मकान बना निशाना, नकदी-गहनों समेत लाखों की चोरी, पुलिस को जांच में मिले संदिग्ध संकेत

घटना स्थल पर मौजूद पुलिस

मतदाता सूची विवाद ने बढ़ाया बवाल: भीतरीबांध पैक्स चुनाव टला, समर्थकों की भिड़ंत में कई घायल

NS News

मतदाता सूची विवाद से अटका भीतरीबांध पैक्स चुनाव, नामांकन रोकने पर भड़के समर्थक

NS News

ईद की नमाज के बाद कुड़ारी गांव में विवाद, मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 18 पर केस

NS News

रामपुर में पशु तस्करी नाकाम, छह आरोपी गिरफ्तार

NS News

रामपुर में नाथ बाबा धाम पर बिना दहेज अंतरजातीय विवाह, युवाओं ने पेश की मिसाल

NS News

दो पक्षों में हुआ विवाद, 1 दर्जन लोग घायल

NS News

छलका पुल में डूबे युवक की 39 घंटे बाद शव हुआ बरामद

NS News

छलका पुल पार करने के दौरान डूबा युवक, 22 घंटे बाद भी शव नहीं हुआ बरामद

NS News

पुराने मोबाइल को खराब समझ न बेचे, वह बन सकता है साइबर क्राइम का हथियार

वही एक चोर भागने में सफल रहा। ग्रामीणों की पिटाई से सरोज पाल घायल हो गया। वहीं घायल आरोपित ने भी मोहनियां थाना पुलिस के समक्ष बयान दिया है कि वह देवरिया गांव में मवेशी चुराने गया था। घटना को अंजाम देकर लौटते समय ग्रामीणों ने पकड़कर उसकी बेरहमी से पिटाई कर अधमरा कर दिया। सूचना पर मोहनियां पुलिस पहुंची। तब उसकी जान बची। इस संबंध में पूछे जाने पर मोहनियां के थानाध्यक्ष प्रियेश प्रियदर्शी ने बताया कि देवरिया निवासी श्री राम के आवेदन और सरोज पाल के फर्द बयान पर मामला दर्ज किया गया है। जिसके आलोक में विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। 

NS News

सबार गांव में बंद मकान बना निशाना, नकदी-गहनों समेत लाखों की चोरी, पुलिस को जांच में मिले संदिग्ध संकेत

घटना स्थल पर मौजूद पुलिस

मतदाता सूची विवाद ने बढ़ाया बवाल: भीतरीबांध पैक्स चुनाव टला, समर्थकों की भिड़ंत में कई घायल

NS News

मतदाता सूची विवाद से अटका भीतरीबांध पैक्स चुनाव, नामांकन रोकने पर भड़के समर्थक

NS News

ईद की नमाज के बाद कुड़ारी गांव में विवाद, मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 18 पर केस

NS News

रामपुर में पशु तस्करी नाकाम, छह आरोपी गिरफ्तार

NS News

रामपुर में नाथ बाबा धाम पर बिना दहेज अंतरजातीय विवाह, युवाओं ने पेश की मिसाल

NS News

दो पक्षों में हुआ विवाद, 1 दर्जन लोग घायल

NS News

छलका पुल में डूबे युवक की 39 घंटे बाद शव हुआ बरामद

NS News

छलका पुल पार करने के दौरान डूबा युवक, 22 घंटे बाद भी शव नहीं हुआ बरामद

NS News

पुराने मोबाइल को खराब समझ न बेचे, वह बन सकता है साइबर क्राइम का हथियार

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments