Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आरोप है कि लोगों ने कंटेनर को रोक लिया और उसमें लदे पशुओं को बाहर निकालकर इधर-उधर भगा दिया। इस दौरान कंटेनर में मौजूद व्यक्ति आजाद खान, निवासी मंसूरपुर (दुर्गावती), के साथ भी मारपीट की गई। घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर थाना पहुंचाया, जहां जांच के दौरान उसमें 48 पशु अमानवीय और क्रूरतापूर्ण तरीके से बंधे हुए पाए गए। बाद में सभी पशुओं को देखभाल के लिए नुआंव सेवा समिति को सौंप दिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए सड़क जाम, हंगामा और मारपीट को लेकर करीब 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। वहीं, आजाद खान द्वारा भी अलग से शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में उन्होंने बताया था कि वाहन उपलब्ध नहीं होने के कारण वह कंटेनर में सवार होकर जा रहे थे, जबकि कंटेनर का चालक कोई दूसरा व्यक्ति था जो घटना के दौरान मौके से फरार हो गया। इसके बाद भीड़ ने उन्हें चालक समझकर पीट दिया। चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर बब्बन यादव को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।