Home चैनपुर कुर्की की कार्रवाई से पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़े दो फरार...

कुर्की की कार्रवाई से पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़े दो फरार वारंटी, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

कैमूर: कुर्की की कार्रवाई के दौरान चैनपुर पुलिस ने दो फरार वारंटी किए गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार करने में चैनपुर पुलिस को सफलता मिली है। न्यायालय के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को उनके घर पर ही मौजूद पाया और तत्काल गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान चैनपुर निवासी मंटू पासवान (पिता- राजा पासवान) और सुरेश पासवान (पिता- राजदेव पासवान) के रूप में हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पहले भी कई बार छापेमारी कर चुकी थी, लेकिन वे हर बार पुलिस की पकड़ से बच निकलते थे। लगातार फरार रहने के कारण न्यायालय की ओर से पहले इस्तेहार जारी कर उनके घरों पर नोटिस चस्पा कराया गया था। साथ ही निर्धारित अवधि के भीतर न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का निर्देश भी दिया गया था।

निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बावजूद दोनों आरोपियों के न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर न्यायालय ने कुर्की वारंट जारी किया। इसी आदेश के अनुपालन में पुलिस टीम जब कुर्की की कार्रवाई करने पहुंची तो दोनों आरोपी मौके पर ही मिल गए। पुलिस ने बिना देर किए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को चैनपुर थाना लाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। मेडिकल जांच के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों के खिलाफ न्यायालय के आदेशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा और ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

 

 

Exit mobile version