Homeनुआंवकैमूर में वाहन जांच के दौरान हंगामा, युवक घायल; सिर में लगे...

कैमूर में वाहन जांच के दौरान हंगामा, युवक घायल; सिर में लगे तीन टांके, पुलिस पर मारपीट का आरोप

कैमूर में वाहन जांच के दौरान युवक की पिटाई, सिर में लगे 3 टांके, पुलिस पर गंभीर आरोप

Bihar: कैमूर जिले के नुआंव प्रखंड अंतर्गत कुढ़नी थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान पुलिस और बाइक सवार युवकों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों द्वारा की गई पिटाई में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके सिर में तीन टांके लगाने पड़े। घटना रविवार रात चंडेस चौक के समीप हुई। घायल युवक की पहचान रामगढ़ थाना क्षेत्र के पटखवलियां गांव निवासी हिमांशु कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद उसके साथी तत्काल उसे रामगढ़ रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करते हुए सिर में तीन टांके लगाए। युवक की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे हिमांशु अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान कलानी रोड स्थित गोरिया नदी पुल के पास पुलिस की ओर से वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। युवक का आरोप है कि डीएल जांच को लेकर पुलिसकर्मियों से कहासुनी हुई, जिसके बाद पुलिस ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। हिमांशु ने आरोप लगाया कि पुलिस टीम में शामिल कुछ जवानों ने बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसका सिर फट गया। उसने दो पुलिसकर्मियों के नाम भी बताए हैं, जिन पर मारपीट का आरोप लगाया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह भी देर रात अस्पताल पहुंचे और घायल युवक का हालचाल जाना। उनकी मौजूदगी में डॉक्टरों ने युवक का इलाज किया। इधर घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। मामले को लेकर मोहनियां डीएसपी गोपाल कृष्ण ने कहा कि घटना की जानकारी कैमूर एसपी को दे दी गई है। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और जो भी पुलिसकर्मी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments