Homeनुआंवपोखरे में तैरता मिला युवक का धड़, 300 मीटर दूर पड़ा था...

पोखरे में तैरता मिला युवक का धड़, 300 मीटर दूर पड़ा था सिर; कैमूर में सनसनी

कैमूर में लापता युवक का सिर कटा शव मिला, 300 मीटर दूर मिला सिर

Bihar: कैमूर जिले के नुआंव थाना क्षेत्र के अखिनी गांव में बुधवार को एक युवक की निर्मम हत्या का मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। दो दिनों से लापता युवक का सिर कटा शव गांव के एक पोखरे से बरामद किया गया। वहीं, घटनास्थल से करीब 300 मीटर की दूरी पर नहर के किनारे उसका सिर मिला। घटना की सूचना मिलते ही नुआंव थाना पुलिस के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मृतक की पहचान अखिनी गांव निवासी रविंद्र कुमार, पिता स्वर्गीय लक्ष्मण राम के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोखरे से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

बताया जा रहा है कि बुधवार को स्थानीय लोगों ने पोखरे में एक शव तैरता हुआ देखा। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। शव को बाहर निकाला गया तो उसका सिर गायब था। इसके बाद पुलिस ने आसपास के इलाके में तलाशी अभियान चलाया, जिसमें पोखरे से लगभग 300 मीटर दूर नहर किनारे युवक का सिर बरामद हुआ। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पूरे इलाके को छानबीन के दायरे में लेते हुए साक्ष्य जुटाने का प्रयास शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही कैमूर एसपी शिखर चौधरी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ स्थानीय पुलिस अधिकारियों से मामले की जानकारी ली। पुलिस की टीम हत्या से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। एसपी ने बताया कि मामले की जांच कई बिंदुओं पर की जा रही है। पुलिस जल्द ही घटना में शामिल अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है और दोषियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।

मृतक के भाई बैरिस्टर कुमार ने बताया कि 3 तारीख की शाम रविंद्र नुआंव स्थित अपनी दुकान से घर आए थे। खाना खाने के बाद वह बच्चों को लेकर डेरा पर सोने चले गए। इसके बाद रात में वह पैदल घर से बाहर निकल गए। रात करीब 10 बजे उनकी पत्नी ने फोन किया तो रविंद्र ने बताया कि वह पोखरे की तरफ हैं और करीब 10 मिनट में घर पहुंच जाएंगे। इसके बाद रात करीब 12 बजे तक पत्नी की उनसे बातचीत होती रही। बाद में पत्नी ने यह सोचकर फोन करना बंद कर दिया कि वह घर लौट आए होंगे। सुबह करीब 3 बजे जब दोबारा फोन किया गया तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला। इसके बाद परिजनों ने आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन
अब युवक की इस तरह हुई हत्या के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस हत्या के कारणों और इसमें शामिल लोगों का पता लगाने में जुटी है। स्थानीय स्तर पर प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या की आशंका भी जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने अभी किसी एक कारण की पुष्टि नहीं की है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों को जुटाते हुए मामले की जांच आगे बढ़ा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हत्या की वास्तविक वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा होने की उम्मीद है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments