Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सोमवार सुबह जब काफी देर तक वह नीचे नहीं आए तो परिजन उन्हें खोजते हुए घर के ऊपर पहुंचे। वहां का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए। परिजनों के अनुसार नियाजुदीन खान जमीन पर खून से लथपथ पड़े थे और उनके गले पर तेज धारदार हथियार से वार का निशान था। शव के पास ही एक छुरा भी पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर भभुआ एसडीपीओ ओम प्रकाश और थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि नियाजुदीन खान की किसी से दुश्मनी नहीं थी, इसलिए यह घटना कई सवाल खड़े कर रही है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।



