Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक कैमूर के निर्देश पर नुआंव थानाध्यक्ष के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई। टीम ने तियरा नहर पुल और महथया मोड़ के पास सघन वाहन जांच शुरू की। इस दौरान एक कार और एक टाटा सफारी को पुलिस ने घेराबंदी कर रोक लिया। पुलिस का आरोप है कि वाहन सवार लोगों ने पुलिस वाहन में टक्कर मारकर भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने अखनी गांव की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। पुलिस के मुताबिक, ड्रोन कैमरे की मदद से भी संदिग्धों की निगरानी की गई और अभियान के दौरान चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपितों में अनिश खान, पिता स्व. निसार खान; फुलवदन यादव उर्फ गुड्डू यादव, पिता महेंद्र यादव; फैजान खान, पिता स्व. शमशाद खान; और गुफरान खान, पिता औरंगजेब खान शामिल हैं। सभी अखनी गांव, थाना नुआंव, के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान BR45R0868 नंबर की मोटरसाइकिल, UP14EL5438 नंबर की टाटा सफारी और GJ15CD5963 नंबर की उजले रंग की कार बरामद की है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।



