Bihar news: कैमूर जिले के चैनपुर थाना में पदस्थापित एक महिला सिपाही के द्वारा शनिवार को गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया है, घटना की जानकारी मिलते हैं भभुआ एसडीपीओ सुनीता कुमारी मौके पर पहुंची जिसके बाद मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।, मृतक महिला सिपाही की पहचान राम इकबाल राम की 25 वर्षीय पुत्री संगीता कुमारी के रूप में की गई है जो रामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम महुअर की निवासी बताई गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना से संबंधित मिली जानकारी के मुताबिक महिला सिपाही बीते लगभग एक वर्ष से चैनपुर थाने में पदस्थापित थी, शनिवार दोपहर 2:00 बजे तक संत्री ड्यूटी करने के उपरांत वह अपने कमरे में गई लगभग 5:00 के करीब मृतका की सहेली के माध्यम से थाने पर फोन करके सूचना दी गई कि महिला सिपाही फोन नहीं उठा रही है, जिसके बाद स्थानीय थाना में पदस्थापित थानाध्यक्ष संजय कुमार पासी सहित मौके पर पहुंची एसडीपीओ के द्वारा दो बंद दरवाजे को तोड़ते हुए कमरे में प्रवेश किया गया, जहां उक्त महिला सिपाही पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकी हुई मिली, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी गई।
- भारतमाला एक्सप्रेसवे निर्माण स्थल पर मिला लापता मजदूर का शव, पुलिया के नीचे पानी में तैरता मिला राजकिशोर
- कैमूर के लेवाबांध गांव में 55 वर्षीय व्यक्ति के साथ मारपीट, मछली पकड़ रहे मल्लाहों ने जाल की मदद से निकाला बाहर, इलाज जारी
इस घटना से संबंधित जानकारी लेने पर भभुआ एसडीपीओ सुनीता कुमारी ने बताया गया कि वह किसी कांड के मामले में अनुसंधान के लिए चैनपुर थाना क्षेत्र में आई हुई थी, उस दौरान जब चैनपुर थाना पहुंची तो घटना के संबंध में जानकारी मिली जिसके बाद शव को चैनपुर अंचलाधिकारी की मौजूदगी में उतारा गया, स्थानीय स्तर पर चिकित्सकों से जांच करवाई गई जिसमें चिकित्सकों के द्वारा मृत बताया गया है, मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
- अनंत सिंह के बाद नीलम देवी पर भी गिरी गाज, सरकारी पद से हटाईं गईं
- खेलने के बहाने मासूम को मंदिर ले गया बड़ा भाई, गला रेतकर कर दी हत्या, मंदिर सील फॉरेंसिक जांच शुरू
वह इस घटना की सूचना पर मौके पर तत्काल कैमूर एसपी राकेश कुमार भी पहुंच गए, जिनके द्वारा घटना के विषय में जानकारी लेने के बाद भभुआ एसडीपीओ सुनीता कुमारी एवं थानाध्यक्ष चैनपुर संजय कुमार पासी को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए, इसके बाद मृतक महिला के परिजनों को सूचना दी गई है या नहीं इसके विषय में विस्तार से जानकारी लेने के बाद मृतका के परिजनों के आने का इंतजार एसपी के द्वारा किया गया, जब मृतका के पिता राम इकबाल राम पहुंचे तो कैमूर एसपी के द्वारा पिता को सांत्वना देते हुए सभी तरह के सहयोग देने के आश्वासन दिया गया, वही घटनास्थल पर मृतका की मां सहित काफी संख्या में परिजन पहुंच गए लोगों का रो रो कर बुरा हाल है।
- बिहार के अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में 9वीं और 11वीं में नामांकन शुरू, 3 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
- ज्ञान बिंदु एकेडमी निदेशक के भाई की नेपाल में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

