Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इसी दौरान बसंतपुर गांव के काली मां मंदिर के पास उनकी बाइक की टक्कर एक तेज रफ्तार डंफर से हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि हादसे के बाद डंफर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल भगवानपुर पीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि सदर अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में गौतम सिंह ने दम तोड़ दिया। वहीं रमेश शाह की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी स्थित हायर सेंटर भेज दिया। बताया जाता है कि मृतक गौतम सिंह अपने परिवार में चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही घर में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
वहीं दूसरी घटना भभुआ-मोहनिया पथ पर हुई, जहां एक बाइक पर सवार दो युवक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान भभुआ वार्ड संख्या 1 निवासी जितेंद्र बिंद के 15 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार और चांद थाना क्षेत्र के कुड्डी गांव निवासी नागेंद्र गोंड के 19 वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक एक बाइक से बारे गांव में अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें भभुआ सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।