Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बताया जाता है कि सोमवार की दोपहर वह अपने कुछ साथियों के साथ बड़ौरा गांव के पश्चिम स्थित कर्मनाशा नदी में मछली मारने गया था। इसी दौरान मछली पकड़ते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। कुछ देर तक जब वह पानी के ऊपर नहीं दिखा तो साथियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी नदी किनारे पहुंच गए और युवक की तलाश शुरू कर दी।
काफी प्रयास के बाद गांव के गोताखोरों की मदद से युवक को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में रामगढ़ थाना के सब इंस्पेक्टर कुंदन कुमार ने बताया कि कर्मनाशा नदी में डूबने से युवक की मौत हुई है। मृतक की पहचान तेनुआ गांव निवासी बिजेंद्र बिंद (41 वर्ष) के रूप में की गई है। पुलिस मामले की आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।