Home चैनपुर कैमूर में जानलेवा हमले का फरार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, कोर्ट...

कैमूर में जानलेवा हमले का फरार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, कोर्ट भेजा गया

कैमूर: जानलेवा हमले के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, चैनपुर पुलिस की कार्रवाई

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में जानलेवा हमले के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नगर पंचायत हाटा के वार्ड संख्या-9 निवासी रामबाबू चौहान (पिता- लल्लन चौहान) के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पुलिस के अनुसार, यह मामला 24 मार्च 2026 की सुबह करीब 8 बजे का है। आपसी रंजिश को लेकर हुई हिंसक घटना में बहादुर चौहान के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई थी, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। घटना के बाद घायल के पुत्र अजीत कुमार ने चैनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए पड़ोसी रामबाबू चौहान और श्यामबाबू चौहान पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया था।

मामला दर्ज होने के बाद से दोनों आरोपितों की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रामबाबू चौहान को गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल जांच कराने के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, मामले के दूसरे नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Exit mobile version