Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के मुताबिक, 23 जुलाई 2025 की शाम लगभग 6 बजे चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की 19 वर्षीय युवती अचानक घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। बाद में जानकारी मिली कि गांव के ही युवक शाहनवाज शाह ने शादी की नीयत से युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।
इसके बाद युवती के पिता ने चैनपुर थाना में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी।
चैनपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे थाना लाया गया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।
चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर फरार आरोपी शाहनवाज शाह को गिरफ्तार किया गया है। मेडिकल जांच कराने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।