Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पीड़ित गृहस्वामी रूपपट्टी निवासी ओम प्रकाश सिंह, पिता स्वर्गीय श्रीराम सिंह ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि शुक्रवार की रात करीब 1 बजे से सुबह 4 बजे के बीच अज्ञात चोर घर में दाखिल हुए। इस दौरान घर में रखे बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे कीमती आभूषण लेकर फरार हो गए।
सुबह जब परिवार के लोग जागे तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा था और बक्सा टूटा मिला। जांच करने पर जेवरात गायब पाए गए। चोरी हुए सामान में मंगलसूत्र, अंगूठी, दो जोड़ी कान की बाली तथा दो जोड़ी चांदी की पायल शामिल हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद चैनपुर थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और चोरी की घटना में शामिल लोगों की पहचान के लिए जांच की जा रही है।