Home दुर्गावती कर्मनाशा बाजार में पसरा मातम, सर्पदंश से डेढ़ साल के मासूम की...

कर्मनाशा बाजार में पसरा मातम, सर्पदंश से डेढ़ साल के मासूम की मौत

कर्मनाशा बाजार में सर्पदंश से डेढ़ वर्षीय बालक की मौत

Bihar: कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के कर्मनाशा बाजार में सोमवार की देर रात एक दर्दनाक हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। सर्पदंश के बाद इलाज के लिए अस्पताल ले जाए गए डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं कर्मनाशा बाजार में भी शोक का माहौल है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

जानकारी के अनुसार, कर्मनाशा बाजार निवासी राजन जायसवाल के डेढ़ वर्षीय पुत्र आरुष कुमार को सोमवार की रात एक विषैले सांप ने डस लिया। सर्पदंश की जानकारी होने के बाद परिजन बिना देर किए बालक को उपचार के लिए पंडित कमलापति जिला चिकित्सालय, चंदौली लेकर पहुंचे।

अस्पताल में चिकित्सकों ने बालक की जांच की, लेकिन उसकी हालत गंभीर थी। जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद कर्मनाशा बाजार के लोग भी शोक में डूब गए। महज डेढ़ वर्ष की उम्र में मासूम की मौत से पूरे इलाके में मातम का माहौल है।

Exit mobile version