Home चैनपुर वारंटी समेत शराब के नशे में उत्पात मचाने वाले चार लोग गिरफ्तार

वारंटी समेत शराब के नशे में उत्पात मचाने वाले चार लोग गिरफ्तार

कैमूर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो वारंटी समेत चार लोग गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटियों सहित शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गुनई गांव में छापेमारी कर लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुग्रीव बिंद, पिता रामचरण बिंद एवं ठागा बिंद, पिता सोवर्धन बिंद निवासी गुनई के रूप में हुई है।
चैनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था। गिरफ्तारी के लिए कई बार छापेमारी की गई, लेकिन दोनों लगातार पुलिस से बचते फिर रहे थे। गुप्त सूचना मिलने के बाद सुबह के समय उनके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया।

इधर थाना क्षेत्र के बरडीहा और गाजीपुर गांव में शराब के नशे में हंगामा करने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों में बरडीहा निवासी बबलू बिंद, पिता बिगन बिंद तथा गाजीपुर निवासी सिपाही बिंद, पिता छेदी बिंद शामिल हैं। पुलिस के अनुसार दोनों युवक नशे की हालत में गांव में गाली-गलौज और हंगामा कर रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब पूछताछ की तो दोनों के मुंह से शराब की तेज गंध आ रही थी। थाना लाकर कराई गई जांच में शराब सेवन की पुष्टि हुई। चारों गिरफ्तार आरोपियों को चैनपुर थाना लाने के बाद मेडिकल जांच कराते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Exit mobile version