Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मीटर से पहले जोड़ रखा था डायरेक्ट तार
चैनपुर के विद्युत कनीय अभियंता शंभू कुमार सिंह ने बताया कि तकनीकी कर्मी रवि प्रकाश पाल एवं अन्य कर्मचारियों के साथ की गई जांच में संतोष कुमार (पिता- बगेदन बिंद) के घर पर मीटर से पहले अतिरिक्त तार जोड़कर बिजली का उपयोग किया जा रहा था।
5,894 रुपये का जुर्माना, पुराना बकाया भी बाकी
जांच के बाद विभाग ने बिजली चोरी के आरोप में 5,894 रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही, उपभोक्ता पर पहले से 17,387 रुपये बकाया था। इस प्रकार कुल 23,281 रुपये की राशि देय बताई गई है।
प्राथमिकी दर्ज, आगे की कार्रवाई शुरू
आगे की कार्रवाई शुरू प्रभारी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि विद्युत विभाग से प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
बिजली विभाग ने स्पष्ट किया है कि विद्युत चोरी के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।