Home चैनपुर अवंखरा दुर्घटना में पहचान न होने से अज्ञात युवक का पुलिस ने...

अवंखरा दुर्घटना में पहचान न होने से अज्ञात युवक का पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार

Bihar, कैमूर: राष्ट्रीय राजमार्ग 219 पर हुए एक सड़क हादसे में घायल अज्ञात युवक की मौत के बाद 72 घंटे तक पहचान का इंतजार किया गया, लेकिन कोई परिजन सामने नहीं आया। अंततः चैनपुर पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव का अंतिम संस्कार करा दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News112 टीम को सड़क किनारे मिला था युवक
13 फरवरी की रात करीब 9 बजे डायल 112 की पुलिस टीम को अवंखरा गांव के पास सड़क किनारे एक युवक गंभीर हालत में पड़ा मिला। थोड़ी दूरी पर एक क्षतिग्रस्त बाइक भी पड़ी थी। पुलिस ने तत्काल युवक को चैनपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए भभुआ रेफर किया गया।

ट्रामा सेंटर पहुंचने से पहले तोड़ा दम
स्थिति नाजुक होने के कारण युवक को ट्रामा सेंटर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
पहचान के लिए 72 घंटे इंतजार मृतक की जेब से कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिला। पुलिस ने शव को भभुआ मर्चरी हाउस में 72 घंटे तक सुरक्षित रखा, ताकि परिजन पहचान कर सकें। निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी कोई सामने नहीं आया।

नियमों के तहत अंतिम संस्कार
चैनपुर प्रभारी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया पूरी कर गुरुवार को शव का विधिवत दाह संस्कार कर दिया गया।

बाइक जब्त, मामला दर्ज
घटनास्थल से मिली बाइक को जब्त कर थाना लाया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उसी बाइक की टक्कर से युवक घायल हुआ था। बाइक चालक भी गंभीर रूप से घायल है और निजी अस्पताल में इलाजरत है। मामले में मोहनिया ट्रैफिक थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को इस घटना से संबंधित जानकारी हो तो तुरंत थाना से संपर्क करें।

 

Exit mobile version