Home कुदरा कंटेनर में अचेत मिला चालक भीषण गर्मी व लू की वजह से...

कंटेनर में अचेत मिला चालक भीषण गर्मी व लू की वजह से मौत

Bihar:  कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे जीटी रोड पर जा रहे एक कंटेनर में गुरुवार की शाम उसका चालक अचेत हो गया। चालक के अचेत होने के कारण कंटेनर अनियंत्रित होकर स्थानीय थानाक्षेत्र के सकरी गांव के समीप हाईवे से नीचे उतरकर उसके निर्माणाधीन नाले में फंस गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने चालक को कंटेनर से बाहर निकाल कर तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

बताया जा रहा है की लू लगने की वजह से चालक की मौत हो गई है। हालांकि इस बात की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई है। मृत चालक की पहचान विजय दास के रूप में की गई है जो झारखंड प्रांत अंतर्गत गिरीडीह जिला के गोड़थंबा थानाक्षेत्र के कैलपुर गांव के कार्तिक दास का पुत्र बताये जा रहे है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विजय दास कंटेनर में पॉलिथीन लेकर हरियाणा के पानीपत से पश्चिम बंगाल जा रहा था। उसके आगे-पीछे उसकी कंपनी की अन्य गाड़ियां भी थीं, हालांकि अपनी गाड़ी में वह अकेले था। माना जा रहा है कि अत्यधिक गर्मी और लू की वजह से उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह गाड़ी चलाते हुए ही अचेत हो गया। उसके अचेत होने के चलते उसकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सकरी गांव स्थित सती माई के मंदिर के पास हाईवे से नीचे उतरकर उसके निर्माणाधीन नाले में फंस गई।

प्रशांत किशोर फ्रॉड हैं, विधानसभा में गंदगी फैलाएंगे’ : बेगूसराय में गिरिराज सिंह का तीखा हमला

गुरुग्राम में बिहार के युवक ने दी जान, मौत से पहले भेजा 8 पन्नों का सुसाइड नोट; सुपरवाइजर पर लगाए गंभीर आरोप

BPSC शिक्षक पर पत्नी का गंभीर आरोप, दूसरी शादी के बाद घर से निकाला, महिला थाना में केस दर्ज

स्कूल हादसा: क्लासरूम में सरिया गिरने से छात्र की मौत, शिक्षकों पर लापरवाही के आरोप

हरियाणा की डांसर को जाल में फंसाकर बनाया बंधक, देह व्यापार के लिए बनाया जा रहा था दबाव

व्हाट्सएप पर तीन तलाक का मामला, महिला ने लगाया दहेज और प्रताड़ना का आरोप

रंगदारी के लिए तांडव: इनकार करने पर घर में घुसकर परिवार पर लोहे की रॉड से हमला

इंस्टाग्राम से शुरू हुआ इश्क, शक में बदली मोहब्बत और अंत में पत्नी की हत्या—पति निकला कातिल

ममता बनर्जी व ओवैसी पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला बोले– महागठबंधन बिखरा, बंगाल में डर का माहौल

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

निर्माणाधीन नाले में फंसने के चलते कंटेनर पलटने से बच गया, लेकिन चालक की जान नहीं बच सकी। सकरी गांव निवासी टुनटुन कुमार बताते हैं कि स्थानीय लोग जब हाल जानने के लिए कंटेनर के केबिन के पास पहुंचे तो देखा कि उसके अंदर उसका चालक अचेत पड़ा है। उन लोगों ने बिना कोई देर किए चालक को कुदरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया और चालक के घर वालों तक इस बात की खबर भिजवाई। चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए कुदरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर कर उसे एंबुलेंस से सदर अस्पताल के लिए भेज दिया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसके बाद भभुआ सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद वहां पहुंचे स्वजनों को अंतिम संस्कार के लिए चालक का शव सौंप दिया गया।

दरवाजा खुलते ही सामने दिखे हथियारबंद लोग, सीने पर राइफल सटाने का आरोप; पांच अज्ञात समेत नौ पर केस

पूछताछ से खुली हेरोइन तस्करी की कड़ी, मोहनिया से दो और आरोपी गिरफ्तार

नहर किनारे पैर धोने गए व्यक्ति की फिसला पैर, गहरे पानी में डूबने से मौत

अमांव पहुंची सेवा संकल्प यात्रा, जेसीबी पर सवार कार्यकर्ताओं ने की पुष्पवर्षा लोक नृत्य से स्वागत

नहर पुल के पास दंपति से मारपीट का आरोप, महिला ने गहना छीनने की भी दी शिकायत

चारा देकर लौट रहे तीन लोगों पर हमला, दो महिलाओं समेत तीन घायल; प्राथमिकी दर्ज

मदुरना में शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो धंधेबाज गिरफ्तार; 18 लीटर से अधिक शराब बरामद

विवाद के बाद दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई, मारपीट मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

ट्रैक्टर ट्रॉली हटाने को लेकर विवाद ने लिया हिंसक रूप, पति-पत्नी व बेटी घायल; एक आरोपी गिरफ्तार

रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप, पिता-पुत्रियों से मारपीट का आरोप; एक आरोपी गिरफ्तार

 

 

Exit mobile version