Bihar: कैमूर जिले के अधौरा पहाड़ी प्रखंड अंतर्गत अधौरा स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र कैमूर में बीज उत्पादन के वैज्ञानिक विधि के लिए तीस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन चल रहा है, उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से तीस किसान उन्नत बीज उत्पादन के वैज्ञानिक तकनीक का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत बीते 15 दिसम्बर से हुई है जो अगले वर्ष 14 जनवरी तक चलेगी, प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसानों को कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों द्वारा बीज उत्पादन के वैज्ञानिक तकनीक की विस्तृत जानकारी दी जा रही है, जिसमें गेहूं, चना, उड़द, मूंग, मूंगफली, सरसों, धान, मक्का, आदि फसलों शामिल है, जिनके बेहतर बीज उत्पादन के वैज्ञानिक विधियों की जानकारी विस्तार से दी जा रही है।
- गांवों में अब मनमानी नहीं चलेगी, विज्ञापन से लेकर भवन निर्माण तक पंचायतों की होगी सीधी निगरानी
- सोनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा हरिहरनाथ के दरबार में टेका माथा; बिहार की खुशहाली की कामना
इसी दौरान शनिवार को स्थानीय विधायक सह बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान भी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे किसानों से रूबरू हुए और कहा कि कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों के वैज्ञानिक विधि से बीज उत्पादन के वैज्ञानिक तकनीक से अवगत हो रहे किसान भाई उन्नत बीज उत्पादन कर पूरे जिले के साथ पूरे बिहार को लाभान्वित कर सकते हैं।
- ज्ञान बिंदु एकेडमी निदेशक के भाई की नेपाल में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
- सम्राट सरकार के 30 दिन: विकास, सख्ती और नई व्यवस्थाओं की सात बड़ी पहल
आप बीज उत्पादन के तकनीकों की जानकारी लेते रहे और बिहार को उन्नत किस्म के बीज विभिन्न बीज भण्डार गृह को आपूर्ति करते रहे। आप भी लाभान्वित होंगे और पूरे जिले को लाभान्वित करने की कोशिश करें। आपको बता दें कि उक्त कार्यक्रम का आयोजन बिहार कौशल विकास मिशन योजना के अंतर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र कैमूर ने वनवासी सेवा केन्द्र अधौरा के प्रशिक्षण भवन में आयोजित किया है।
- गया में बड़ी पुलिस कार्रवाई: 45 लाख की ज्वेलरी डकैती का खुलासा, मुठभेड़ में दो बदमाश दबोचे, लूटा गया सोना बरामद
- गया में बारात के दौरान दर्दनाक हादसा: डीजे वाहन की टक्कर से मासूम की मौत, तीन घायल
मंत्री मोहम्मद जमा खान ने कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों के साथ केन्द्र के परिसर में पौधरोपण भी किया, जलवायु के अनुकूल कृषि कार्य के लिए चयनित अधौरा प्रखंड के पांच गांवों में कृषि विज्ञान केंद्र के सौजन्य से कृषि कार्य के लिए चलाए जा रहे विभिन्न कृषि कार्य को जिले के अन्य प्रखंडों में शुरू कराने की बात कही।
- पीएम आवास योजना के लाभुकों को मिला बड़ा सम्मान, किसी को स्वीकृति तो किसी को सौंपी गई गृह प्रवेश की चाबी
- चैनपुर में शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, धंधेबाज समेत चार गिरफ्तार
उक्त कार्यक्रम अधौरा प्रखंड के अधौरा, चैनपुरा, पिपरा, सिकरवार और खामकलां गांव में चलाए जा रहे हैं, कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख वैज्ञानिक सह मंत्री डॉ सदानंद राय, वैज्ञानिक डॉ अमित कुमार, सुरेन्द्र कुमार सिंह, अवधेश शर्मा, सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
- पूर्णिया में ‘नटवरलाल’ रोहित का बड़ा ठगी नेटवर्क उजागर, एयरपोर्ट से भरोसा जीतकर डॉक्टर को लाखों के जेवर से लगाया चूना
- पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान, सीमांचल को यूनियन टेरिटरी बनाने की साजिश का आरोप