Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एंबुलेंस पहुंचने में समय लगने पर पुलिसकर्मियों ने मानवता का परिचय देते हुए अपने वाहन से घायलों को बाबू शिव गोविंद प्रसाद मेमोरियल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भगवानपुर पहुंचाया। बाद में अन्य घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया। अस्पताल में चिकित्सक डॉ. अजय कुमार भारती एवं डॉ. ए. आलम की देखरेख में सभी घायलों का इलाज किया गया। जांच के दौरान 65 वर्षीय कपूरा देवी, 35 वर्षीय अंजली देवी एवं 60 वर्षीय कलावती देवी की हालत गंभीर पाई गई, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घायलों में सिरसी गांव निवासी कपूरा देवी, कलावती देवी, शिवानी कुमारी, सोनी देवी, सोनाक्षी कुमारी, मुन्नी देवी, अंजली देवी, काजल कुमारी तथा धर्मा गांव की आशिक कुमारी, पुष्पा देवी और सीता देवी शामिल हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार सभी श्रद्धालु अधौरा स्थित धरती माता मंदिर में दर्शन-पूजन एवं पाठी बलि चढ़ाने के बाद पिकनिक मनाकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान जिलेबिया मोड़ के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे पिकअप सड़क पर पलट गई और उसमें सवार लोग घायल हो गए। भगवानपुर थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त पिकअप को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।