Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना परिसर में शनिवार प्रत्येक सप्ताह आयोजित होने वाले भूमि विवाद निराकरण शिविर में लगातार 3 सप्ताह में तीसरे सप्ताह दो मामला भूमि विवाद से जुड़ा हुआ पहुंचा, उक्त मामले में सुनवाई करते हुए एक मामले का मौके पर ही निष्पादन किया गया, जबकि एक मामले में दोनों पक्षों को नोटिस किया गया है जबकि पूर्व के सात लंबित मामलों में एक मामले का निष्पादन किया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इससे जुड़ी जानकारी देते हुए चैनपुर सीओ पुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार भूमि विवाद निराकरण शिविर में ग्राम शिवपुर से प्रभु नारायण गिरी पिता स्वर्गीय वासुदेव गिरी प्रतिवादी प्रकाश गिरी पिता रामराज गिरी के द्वारा आवेदन देते हुए रैयती भूमि पर अवैध दखल को लेकर शिकायत की गई थी, उस दौरान दोनों पक्ष मौके पर ही मौजूद थे, जिसमें वादी एवं प्रतिवादी दोनों को भूमि मापी की तिथि निर्धारित करवाकर मामले का निष्पादन किया गया है, दोनों पक्षों को भूमि मापी तक विवादित भूमि पर किसी भी तरह की कोई भी कार्य करवाने से मना किया गया।
- प्रशांत किशोर का बिहार सरकार पर तीखा हमला, बोले– आर्थिक संकट के बहाने हट सकती है शराबबंदी
- ‘दारू-बालू में मदहोश है सरकार’: तेजस्वी यादव का NDA पर तीखा प्रहार, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
वहीं दूसरा मामला रैयती भूमि से ही संबंधित ग्राम खरौडा़ का वादी रवि कुमार पिता तेज नारायण एवं प्रतिवादी रामराज राम पिता स्वर्गीय मुन्नी राम के द्वारा दिया गया था, इस मामले के निष्पादन को लेकर दोनों पक्षों को नोटिस भेजकर अगले कार्य दिवस पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए है,
वहीं पूर्व के लंबित 7 मामलों में 1 मामले का निष्पादन किया गया है। पूर्व के छह एवं नये एक मामले कुल 7 मामलों में वादी एवं प्रतिवादी दोनों को नोटिस करके अगले कार्य दिवस पर उपस्थित रहने के निर्देशन दिए गए हैं, ताकि मामले का निराकरण किया जा सके।
- गैंगरेप केस में ऐतिहासिक फैसला: तीनों दोषियों को अंतिम सांस तक आजीवन कारावास, पीड़िता को 6 लाख मुआवजा
- थाना के सामने सिविल सर्जन के घर हथियारबंद बदमाशों की डकैती, बेहोशी का इंजेक्शन देकर तीन को किया अचेत
आयोजित भूमि विवाद निराकरण शिविर के दौरान मौके पर चैनपुर थानाध्यक्ष उदय भानु सिंह, एएसआई अभिषेक कुमार, सीआई संजय कुमार सिंह, राजस्व कर्मचारी शंकर शरण उपाध्याय, इमरान अली, सहित अन्य राजस्व कर्मी मौके पर उपस्थित रहे।
- पूर्णिया में ‘नटवरलाल’ रोहित का बड़ा ठगी नेटवर्क उजागर, एयरपोर्ट से भरोसा जीतकर डॉक्टर को लाखों के जेवर से लगाया चूना
- पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान, सीमांचल को यूनियन टेरिटरी बनाने की साजिश का आरोप