Homeदुर्गावतीअसमाजिक तत्वों ने एक ही गांव के तीन घरों में लगाई आग

असमाजिक तत्वों ने एक ही गांव के तीन घरों में लगाई आग

Bihar: कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत सावठ गांव में बुद्धवार की रात्रि कुछ असमाजिक तत्वों के द्वारा एक ही गांव के तीन घरों में आग लगा देने का मामला सामने आया है। दरसल असमाजिक तत्वों के द्वारा एक गुमटी दुकान, एक ट्रैक्टर व उपला में आग लगा दिया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दुर्गावती थाना

जहां आग लगने के कारण दुकान का सामान व बगल के किसान का ट्रैक्टर जल गया। घटना के बाद सुबह थाने पहुंच दुकानदार ने आवेदन देकर मदद व न्याय की गुहार लगाई है। मिली जानकारी के अनुसार सावठ गांव में बुधवार की रात्रि करीब 1 बजे के आसपास कुछ अज्ञात असमाजिक तत्वों ने गांव के हीं रहने वाले जयप्रकाश साह के गुमटी के ऊपर लगे मुज में आग लगा दी जहां आग लगने से लोहे की गुमटी में रखा कुछ जनरल स्टोर का सामान एलइडी टीवी, फ्रिज, कूलर, बिजली मीटर, डीटीएच जलकर राख हो गया। उसी रात सद्दाम हुसैन के दरवाजे पर खड़ी पावर ट्रैक्टर में भी असमाजिक तत्वों ने आग लगा दी जहां ट्रैक्टर का अगला हिस्सा जल गया। इसी प्रकार से गुलाब मिया के दरवाजे पर रखे उपला को भी आग लगाकर जला दिया गया। फिलहाल पीड़ित जयप्रकाश शाह के द्वारा थाने में आवेदन देकर न्याय व मदद की गुहार लगाई गई है।

NS News

352 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच, 23 का हीमोग्लोबिन 8 से कम; भभुआ की टीम ने लिया जायजा

AI created

फेसबुक पर हथियार दिखाना पड़ा भारी, कैमूर में युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट में FIR

NS News

बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, घर पहुंचकर महिला से मारपीट; बचाने आए बेटा-बेटी भी घायल

NS News

पुलिस को देखकर बाइक मोड़कर भागने लगा युवक, तलाशी में निकली 16 पुड़िया हेरोइन

NS News

तहखाने में छिपाकर ले जाई जा रही थी शराब, पुलिस ने ऑटो समेत चालक को दबोचा; 37 लीटर से अधिक शराब बरामद

NS News

पुलिस की दोहरी कार्रवाई, नशे में हंगामा कर रहे दो समेत चार गिरफ्तार

NS News

शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन लोग पुलिस के हत्थे चढ़े, मेडिकल जांच में हुई पुष्टि

NS News

न्यायालय के वारंट पर पुलिस की कार्रवाई, चार फरार वारंटी गिरफ्तार

NS News

घर के बाहर सोते रहे लोग, रात में गायब हो गई बाइक; चैनपुर में चोरी की वारदात

NS News

मदुरना में बच्चों के विवाद ने लिया तूल, पूछताछ करने पहुंचे पिता से भी मारपीट

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments