Home चांद अनिल सिंह के विरुद्ध पंचायत समिति 10 सदस्यों ने लाया अविश्वास प्रस्ताव

अनिल सिंह के विरुद्ध पंचायत समिति 10 सदस्यों ने लाया अविश्वास प्रस्ताव

Bihar: कैमूर जिले के चाँद प्रखंड अंतर्गत पंचायत समिति के 10 सदस्यों के द्वारा प्रमुख अनिल सिंह के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव प्रकट करते हुए बैठक बुलाने का अनुरोध किया गया है। अविश्वास प्रकट करते हुए सदस्यों ने पंचायत समिति की बैठक बुलाने के लिए प्रमुख को आवेदन दिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

प्रमुख की अनुपस्थिति में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी के कार्यालय में अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन रिसीव कराया गया। पंचायत समिति सदस्यों के द्वारा अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन देते हुए प्रमुख अनिल सिंह पर गंभीर आरोप लगाया है। सदस्यों का कहना है की प्रमुख अनिल सिंह पंचायत समिति सदस्य का विश्वास खो दिए है। सदस्यों ने कहा अविलंब पंचायत समिति की बैठक बुलाई जानी चाहिए। ताकि अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा एवं मतदान हो सके। पंचायत समिति सदस्य चन्दन सिंह, सतीश पटेल ने आवेदन देकर बाहर निकलने पर बताया प्रमुख अनिल सिंह के अनुपस्थित में डाक के द्वारा भेज दिया जाएगा। इस संबंध में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी ने प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन मिलने की बात स्वीकार किया। प्रखंड में कुल 16 पंचायत समिति सदस्य हैं। अविश्वास प्रस्ताव की खबर मिलते ही राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है।

मुजफ्फरपुर में दस्तावेजी फर्जीवाड़े का खुलासा, UIDAI मशीन से लेकर क्लोन अंगूठे तक बरामद; दो गिरफ्तार

युवती पर चाकू से हमला, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने के बाद पीछा करने का आरोप; पुलिस ने शुरू की जांच

स्कूल जाते समय दो छात्राओं पर ब्लेड से हमला मामले में, बाइक सवार की तलाश तेज; भ्रामक खबरों पर पुलिस सख्त

AI डीपफेक से होटल कारोबारी को बनाया शिकार, हनी ट्रैप गिरोह का खुलासा; 20 लाख के साथ युवक गिरफ्तार

बिहार में पाकिस्तानी नेटवर्क से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार, मुजफ्फरपुर से ATS की बड़ी कार्रवाई

मुजफ्फरपुर में बाल संरक्षण व्यवस्था पर बड़ा सवाल, आश्रय गृह से 10 बच्चे लापता

दिनदहाड़े 40 लाख की लूट: बाइक सवार बदमाशों ने ज्वेलरी कारोबारी को बनाया निशाना

स्टेशन पर नशीला पेय पिलाकर लूट की साजिश नाकाम, पति-पत्नी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में रिश्वत और गबन के आरोप में दारोगा सुमनजी झा बर्खास्त

 

Exit mobile version