Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

- भारतमाला एक्सप्रेसवे निर्माण स्थल पर मिला लापता मजदूर का शव, पुलिया के नीचे पानी में तैरता मिला राजकिशोर
- कैमूर के लेवाबांध गांव में 55 वर्षीय व्यक्ति के साथ मारपीट, मछली पकड़ रहे मल्लाहों ने जाल की मदद से निकाला बाहर, इलाज जारी
बराती व सराती के बीच मारपीट की सूचना पर अधौरा पुलिस की दो गाड़ी वहां पहुंची और मामले की जानकारी ली, पुलिस के पहुंचने तक दूल्हा और बराती वहां से भाग चुके थे हालांकि बाद में शनिवार की सुबह आपसी समझौते के बाद विवाह की रस्म पूरी की गई।
- बिहार के अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में 9वीं और 11वीं में नामांकन शुरू, 3 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
- ज्ञान बिंदु एकेडमी निदेशक के भाई की नेपाल में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात भगवानपुर के सरैया गांव से अधौरा के झड़पा गांव में बरात गई थी इस अवसर पर एक तरफ जहां द्वार पूजा की रस्म पूरी की जा रही थी, वहीं दूसरी तरफ नाच प्रोग्राम के दौरान बराती और सराती में बहस शुरू हो गई इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी, मारपीट के दौरान द्वार पूजा के लिए चल रही रस्म से दूल्हे को लेते हुए सभी बराती अपने-अपने वाहन से घर की ओर वापस भाग गए।
- श्रीहरसू ब्रह्म मंदिर पहुंचे जीयर स्वामी, श्रद्धालुओं को दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश
- शराब तस्करी का खुलासा, 90 टेट्रा पैक के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार
भागने के दौरान रात के करीब 2 बजे बारातियो की स्कॉर्पियो भगवानपुर के टोड़ी क्षेत्र में पलट गई इसमें तीन लोग जख्मी हो गए, हालांकि अगली सुबह लड़की पक्ष के कुछ समझदार व्यक्ति पहुंचे और उनके द्वारा दूल्हा पक्ष के लोगों को समझा-बुझाकर औपचारिक रस्मों को पूरा करते हुए शादी कार्यक्रम को संपन्न कराया गया।
- कैमूर में मजदूरी कटौती पर भड़के मनरेगा श्रमिक, कार्यालय का घेराव कर मांगा पूरा भुगतान
- पारिवारिक विवाद के बीच युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या
वही दुर्घटना में क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को पुलिस ने जब्त कर लिया है वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी का है, इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल प्रसाद ने बताया कि एएसआई टीके इक्का की देखरेख में पुलिस की रात्रि गश्ती दल हनुमान घाट क्षेत्र की ओर निकली हुई थी, इसी बीच नई बस्ती टोड़ी क्षेत्र में पुलिस ने देखा कि सड़क पर एक स्कॉर्पियो पलटी हुई हालांकि उसमें कोई सवार नहीं पाया गया पर वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त था, उससे कयास लगाया जा रहा है उसमें बैठे लोगों को निश्चित तौर पर चोटें पहुंची होंगी, फिलहाल जानकारी के अनुसार क्षतिग्रस्त वाहन प्रथम दृष्टया जांच में भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरैया गांव का बताया जा रहा है।
- कैमूर में इलेक्ट्रिक स्कूटी चोरी का खुलासा, तीन दिन बाद यूपी का युवक गिरफ्तार
- कैमूर: दशहरा का मेला देखने जा रहे परिवार की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, पत्नी की मौत; पति-पुत्र गंभीर

